फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Verma wrote another letter to the Chief Secretary against IAS Khemka

Chandigarh News: आईएएस वर्मा ने आईएएस खेमका के खिलाफ लिखी मुख्य सचिव को एक और चिट्ठी

Tue, 30 Apr 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
IAS Verma wrote another letter to the Chief Secretary against IAS Khemka
एक्स पर लिखी पोस्ट को लेकर जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

वाड्रा लैंड डील में पीएम को टारगेट करने के आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस संजीव वर्मा ने वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका के खिलाफ एक और चिट्ठी प्रदेश के मुख्य सचिव को लिखी है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि खेमका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वाड्रा लैंड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट किया है। वर्मा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पिछले दिनों आईएएस खेमका ने अपने एक्स हैंडल पर वाड्रा लैंड डील को लेकर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था ''''''''वाड्रा-DLF सौदे की जांच सुस्त क्यों? 10 साल हुए और कितनी प्रतीक्षा। ढींगरा आयोग की रिपोर्ट भी ठंडे बस्ते में। पापियों की मौज। शासक की मंशा कमजोर क्यों? प्रधानमंत्री का देश को वर्ष 2014 में दिया गया वचन एक बार ध्यान तो किया जाए।'''''''' आईएएस वर्मा ने इसी पोस्ट को अपनी शिकायत का आधार बनाया है।
विज्ञापन

वर्मा ने शिकायत में लिखा है कि आईएएस अशोक खेमका सरकारी सेवक हैं, बावजूद इसके वह सरकार की ही आलोचना कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। यह संदेश न केवल मतदाताओं को उत्तेजित करेगा, बल्कि शत्रुता या घृणा की भावनाओं को भी बढ़ावा देगा। वर्मा ने अपने पत्र में सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन का भी हवाला दिया है। वर्मा ने उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 और 125 और IPC की धारा 153ए के तहत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस अशोक खेमका और संजीव वर्मा के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है और दोनों एक दूसरे खिलाफ शिकायतें दे चुके हैं। शिकायतों की जांच के लिए सरकार मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में जांच कमेटी का भी गठन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed