फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   i will take oath of CM post from tihar jail: om prakash chautala

तिहाड़ जेल में लूंगा सीएम पद की शपथ: चौटाला

Fri, 26 Sep 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Fri, 26 Sep 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
i will take oath of CM post from tihar jail: om prakash chautala

‘‘मैं जेल से नहीं डरता, किसी गरीब के घर चूल्हा जलाना पाप है तो मैं यह पाप फिर से करूंगा। पहले तीन हजार लोगों के घरों में चूल्हे जलाए थे। अबकी सरकार बनी तो तीन लाख घरों के चूल्हे जलाने का काम करूंगा।

विज्ञापन


इसके लिए चाहे मुझे पूरी उम्र ही जेल में क्यों न बितानी पड़े।’’ यह बातें बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की 101वीं जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार इनेलो की सरकार बनेगी और मैं बिना विधायक का चुनाव लड़े तिहाड़ जेल में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने मंच पर मौजूद अवतार सिंह भड़ाना का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भी बिना विधायक का चुनाव लड़े मंत्री बने थे। गौरतलब है कि ओम प्रकाश चौटाला जेबीटी घोटाले में जेल में बंद थे। वह स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद में आयोजित इस रैली के माध्यम से इनेलो ने सूबे में शक्ति प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और उन्हें विधानसभा चुनाव में डटकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अभय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा सहित कई दिग्गज मौजूद थे।

कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

i will take oath of CM post from tihar jail: om prakash chautala

पांडु पिंडारा में आयोजित ताऊ देवी लाल के जन्म शताब्दी समारोह में चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे षड्यंत्र के तहत जेल भिजवाया गया है और यह चुनाव मेरी अनुपस्थिति में भी पार्टी को और मजबूत करेगा।

करीब बीस माह तक जेल में रहने के बाद बृहस्पतिवार को रैली में पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला को देखकर समर्थक जमकर नारेबाजी करने लगे। इस पर चौटाला ने संबोधन शुरू करते ही निर्देश दिया कि नारेबाजी बंद करें, बैठकर भाषण सुनें। चौटाला ने इस रैली को विश्व की विशालतम रैली करार देते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

चौधरी ने कहा कि हम सत्ता के लोभी नहीं हैं, हम लोगों के हितों के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी का त्याग किया था। जनता को सुविधा देने के लिए हम इनेलो की सरकार बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आपको प्रत्याशी नहीं देखना है। आपकी ओर से इनेलो का भेजा गया प्रत्याशी मुझे सीएम बनाएगा। मैं ही हरियाणा का सीएम बनूंगा। चुनाव लडे़ बिना भी सीएम बन सकता है। दुष्प्रचार से न घबराएं षड्यंत्र रचने वालों को सबक सिखाएं।

राजनीति के दिग्गज पहुंचे रैली में

i will take oath of CM post from tihar jail: om prakash chautala

इस दौरान रैली में कई बार अव्यवस्था का आलम दिखा, जिसे दुरुस्त करने के लिए दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला बार-बार व्यवस्थाएं बनाते दिखे। हालांकि कार्यकर्ता चौटाला के संबोधन के दौरान ही शांत हुए।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि केंद्र में जनता दल की सरकार बनाने में हरियाणा का बड़ा योगदान रहा। चौधरी देवीलाल ने हरियाणा में सीएम रहते हुए हर घर में बिजली पहुंचाने का काम किया। जनकल्याण की योजनाओं को लागू किया। मजदूरों, किसानों, गरीबों के लिए काम किया। फिर से हरियाणा में देवीलाल के सपनों की सरकार बनाने के लिए सकंल्प लें।

यह रहे मौजूद: रैली में पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, जनता दल यू के अध्यक्ष शरद यादव, मुलायम यादव के छोटे भाई शिशुपाल यादव, पूर्व सांसद संतोष भारतीय, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार भड़ाना, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, अभय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला सहित अन्य मौजूद रहे।

20 माह बाद रूबरू हुए चौटाला

i will take oath of CM post from tihar jail: om prakash chautala

चौटाला ने अपना भाषण समाप्त करने के बाद दोबारा माइक पर आकर कहा कि कार्यकर्ता अब उनसे मिलने का प्रयास नहीं करें। वे रथ यात्रा कर हर हलके में आएंगे और हर कार्यकर्ता से मिलेंगे।

करीब बीस महीने से समर्थक चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को देखने के लिए उत्सुक थे। 18 मिनट के भाषण में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने 20 महीने की जेल के सारे गुबार निकाल दिया। इंडियन नेशनल लोकदल ने चुनावी समर में दुष्यंत चौटाला को सबसे बड़े मुकाबले के लिए उतार दिया है।

अपनी पहली चुनावी परीक्षा में पास होने के बाद दुष्यंत चौटाला को छह माह में ही हॉट सीट उचाना पर दूसरी परीक्षा देनी होगी। इसके लिए जींद रैली से चौटाला और तमाम पार्टियों के नेताओं ने साफ शब्दों में संदेश दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed