फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I will build a sports academy for the youth with the prize money: Vinesh, Haryana News

पुरस्कार राशि से युवाओं के लिए खेल अकादमी बनवाऊंगी : विनेश

Sun, 13 Apr 2025 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
I will build a sports academy for the youth with the prize money: Vinesh, Haryana News
विनेश बोलीं- प्रदेश सरकार ने ओलंपिक में मेरे प्रदर्शन के लिए जो मान-सम्मान दिया उसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी
विज्ञापन


चंडीगढ़। सरकार की तरफ से कैश प्राइज और आवासीय प्लॉट देने की मंजूरी मिलने के बाद विनेश फोगाट ने प्रदेश सरकार की तरीफ की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सर्व-समाज और हरियाणा सरकार की ओर से मुझे ओलंपिक में मेरे प्रदर्शन के लिए जो मान-सम्मान दिया है, मैं उसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी। पुरस्कार राशि युवाओं के लिए खेल अकादमी बनाने में खर्च करुंगी।

विनेश ने लिखा कि यह हमेशा मेरा सपना रहा है कि मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छा खेल वातावरण दे सकूं। अब वह समय आ गया है। सरकार से मिलने वाली वाली यह पुरस्कार राशि सिर्फ एक इनाम नहीं है, यह खुद के वर्षों पुराने सपने को पूरा करना का अवसर और एक जरिया है। इस पुरस्कार राशि का उपयोग खेल अकादमी बनाने में होगी, जहां युवा खिलाड़ी बेहतरीन संसाधनों के साथ अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। ऐसी अकादमी जहां युवा खिलाड़ी न सिर्फ संसाधनों की कमी से मुक्त हों, बल्कि उन्हें वो सम्मान और प्रेरणा भी मिले जो हर मेहनती खिलाड़ी का अधिकार है। ब्यूरो
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि होने के नाते अब सबका ऋण चुकाने का वक्त

विनेश ने लिखा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते और जिस संघर्ष का मैं हिस्सा रही हूं, उसे देखते हुए मेरी जिम्मेदारियां अब सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उन हजारों सपनों की हैं, जो खेल के जरिए एक सुरक्षित वातावरण में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। अब सबका ऋण चुकाने का वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सबकी की जिम्मेदारी

विनेश ने लिखा कि खिलाड़ी की मेहनत को सम्मान मिलना ही असली जीत है। मुझे जनता ने प्यार, सम्मान, विश्वास, हिम्मत, हौसला दिया है। मुझे आप सब के सहयोग की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि यह सिर्फ मेरा नहीं, हम सबका सपना है और इसे पूरा करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।


सीएम के पास पहुंची विनेश की फाइल

हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार ओलंपियन और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को 4 करोड़ कैश प्राइज और एक आवासीय प्लॉट देने की प्रक्रिया शनिवार को अंतिम चरण में पहुंच गई। विनेश की फाइल मुख्यमंत्री नायब सैनी के दफ्तर में पहुंच गई है। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही विनेश को प्लॉट व उनके खाते में 4 करोड़ रुपये पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed