{"_id":"57e55c674f1c1bc32ca8213f","slug":"husband-wife-jumped-in-canal-with-two-daughters-in-faridkot-police-big-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो जवान बेटियों के साथ नहर में कूदा था दंपति, देखिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जवान बेटियों के साथ नहर में कूदा था दंपति, देखिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Faridkot Suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जवान बेटियों के साथ एक दंपति नहर में कूद गया था। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने जगतार सिंह की विवाहित बेटी व जीरा के गांव बहिक फत्तु निवासी मनदीप कौर के उनके पड़ोसी लाल सिंह समेत उसके परिवार के चार सदस्यों और एक अन्य मिस्त्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 306/34 के तहत केस दर्ज किया है।
बता दें सोसायटी नगर में पड़ोसी परिवार से झगड़े की घटना में पुलिस के ठोस कार्यवाही न करने और आरोपियों के बेटियों को उठाकर ले जाने की धमकियों से परेशान होकर दो बेटियों के साथ नहर में कूदे दंपति में से अभी तक परिवार के मुखी जगतार सिंह व छोटी बेटी प्रवीण कौर का कोई सुराग नहीं मिला है। एक दिन पहले वीरवार को जगतार सिंह की पत्नी सलविंदर कौर व बड़ी बेटी हरभजन कौर के शव राजस्थान नहर से बरामद हो गए थे।

पड़ोसी परिवार के 5 सदस्यों समेत छह नामजद
Faridkot Suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दिए ब्यान में मनदीप कौर के अनुसार घटना वाले दिन 20 अगस्त को लाल सिंह अपने घर में काला मिस्त्री से अपनी दीवार ऊंची करवा रहा था। इस दौरान इन्होंने उनकी कपड़े सुखाने वाले तार को तोड़ दिया।विरोध करने पर लाल सिंह ,उसकी पत्नी गुरदेव कौर,बेटे बलजीत सिंह.बब्बू व बेटी जसपाल कौर समेत काला मिस्त्री ने उनके घर में ईटें बरसानी शुरू कर दी। एक ईंट उसकी मां सलविंदर कौर को लगी जिसके चलते उसके जबाड़े पर गंभीर चोट लगी।
मनदीप के अनुसार उन्होंने मां को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया तो आरोपी अस्पताल में भी पहुंच गए और गाली गलौच करने लगे। इस मामले में शिकायत करने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते आरोपी उन्हें राजनीतिक व पैसे की पहुंच होने का हवाला देते हुए लगातार धमकाते रहे और उसकी बहनों को उठाकर ले जाने और मोहल्ला छोडने की धमकियां देने लगे। मोहल्ले में बिरादरी का एक ही घर होने की वजह से उसका पिता परेशान हो गया और उसके माता पिता व दोनों बहनों ने नहर में कदू कर जान दे दी। मनदीप कौर ने घर से मिले सुसाइड नोट को भी पुलिस के हवाले कर दिया और उसके आधार पर कार्यवाही करने की मांग रखी।

5 आरोपी गिरफ्तार, शनिवार को अदालत में पेश करेगी पुलिस
Faridkot Suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ब्यान के आधार पर लाल सिंह के परिवार के पांचों सदस्यों व काला मिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज करके हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लाल सिंह के एक बेटे हरमीत सिंह उर्फ बब्बू की तलाश की जा रही है। उधर जगतार सिंह के भतीजे गुरनाम सिंह ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे शिअद व कर्मचारी संगठनों से सम्बंधित नेताओं के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है और जब तक पुलिस सभी को नामजद नहीं करेगी,तब तक वह ना तो शवों का पोस्टमार्टम करवाएगें और ना ही उनका अंतिम संस्कार करेगें।
इस मामले को लेकर इंसाफ पसंद संगठनों की मदद से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि जिला पुलिस ने जगतार सिंह व उसके परिवार की तरफ से लिखे गए सुसाइड नोट की जांच के लिए एसपी(डी),डीएसपी व थाना कोतवाली के एसएचओ पर आधारित विशेष जांच टीम गठित कर दी है। यदि जांच के दौरान सुसाइड नोट में लिखे नाम वाले व्यक्तियों के शमुलियत सामने आई तो उन्हें भी केस में नामजद किया जाएगा।