फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband arrested in case of assault on son and councilor Poonam

Chandigarh News: बेटे और पार्षद पूनम से मारपीट के मामले में पति गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in case of assault on son and councilor Poonam
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पार्षद पूनम और उसके बेटे से मारपीट के मामले पति संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। सेक्टर-25 निवासी आप की पार्षद पूनम ने पति संदीप कुमार पर किसी महिला के साथ संबंधों के आरोप लगाए हैं। पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संदीप के किसी महिला से संबंध थे। इसी बात पर आरोपी झगड़ा करता था। बुधवार को भी आरोपी ने उसके और उसके छोटे बेटे के साथ भी मारपीट की थी। जिससे उसका छोटा बेटा घायल हो गया। पुलिस ने पूनम के बेटे का सेक्टर 16 अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


हत्या का मामला भी है दर्ज
संदीप पर हत्या का मामला भी दर्ज है। जिस मामले में वह जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। मामला अदालत ने विचाराधीन है। वहीं कुछ समय पहले संदीप पर सेक्टर-25 में फायरिंग भी हुई थी। वह अपनी कपड़े की दुकान में बैठा था। गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed