फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife died in suspicious circumstances in Yamuna nagar

यमुनानगर: बिस्तर में पत्नी तो बाथरूम में मिला पति का शव, मौत पर उठ रहे कई सवाल

Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife died in suspicious circumstances in Yamuna nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

जगाधरी की कृष्णा कालोनी में रहने वाले पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में बिस्तर पर पत्नी और बाथरूम में पति का शव मिला है। मृतक अमितेश और उसकी पत्नी प्रियंका सेंट थामस स्कूल जगाधरी में कार्यरत थे। महिला स्कूल में अध्यापिका थी, जबकि उसके पति उसी स्कूल में रिसेप्सनिस्ट थे। बुधवार को शाम के वक्त जब कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने आएं तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला। दोनों में से किसी ने फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना  दी गई। 

विज्ञापन


जगाधरी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंची। जहां दोनों के शव मिले। पति-पत्नी दोनों मूल रूप से रोहतक की गांधी नगर कॉलोनी के रहने वाले थे और तीन साल से यहां रह रहे थे। पुलिस को कमरे में तसले में कोयले राख मिली है। अंगीठी की गैस के चलते दम घुटने से दोनों की मौत की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि उनका मर्डर या सुसाइड भी हो सकता है। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही दंपती की मौत की असली वजह सामने आएगी।  
विज्ञापन


शाम को ट्यूशन पढ़ने बच्चे आए तो हुआ खुलासा
रोहतक की गांधी नगर कॉलोनी निवासी निवासी प्रियंका बैंस (37) सेंट थामस स्कूल जगाधरी में अध्यापिका थी। जबकि उसके पति अमितेश (40) भी इसी स्कूल में रिस्पेशनिस्ट थे। दोनों पति पत्नी अपने दो लड़कों के साथ लगभग तीन साल से जगाधरी की क़ृष्णा कॉलोनी में रहते थे। प्रिंयका बैंस शाम को विद्यार्थियों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। बुधवार शाम को कुछ बच्चे प्रिंयका के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बच्चे घर पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे अंदर से बंद है। उन्होंने अध्यापिका प्रिंयका को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उन्होंने यह बात पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी भी उनके घर पहुंचे और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। दरवाजा न खोलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

छुट्टियों में दोनों लड़के गए हुए थे दादा-दादी के पास रोहतक
मृतक दंपती के 11 साल का श्रेष्ट और पांच साल का आहान नाम के दो लड़के हैं। जो स्कूल में ही पढ़ते है। इन दिनों स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां चल रही है। छुट्टियों के चलते दंपती दोनों बच्चों को अपने पैतृक घर रोहतक के गांधी नगर में उनके दादा-दादी के पास छोड़कर पांच जनवरी को आ गए थे। उनके जाने के बाद घर पर दोनों पति-पत्नी ही थे। लोगों को कहना है कि गनीमत रही कि दोनों लड़के यहां नहीं थे। नहीं तो वे भी इस हादसे का शिकार हो जाते। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता था कि दोनों लड़के के यहां होने पर यह घटना घटित न होती। 
 
कृष्णा कॉलोनी में मृत मिले दंपति की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे थे। कमरे से कोयले की राख जली अंगीठी भी मिली है। आशंका है कि दोनों की मौत अंगीठी की गैस से हुई है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।- दिनेश सिंह चौहान, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed