{"_id":"5eb18b2b8ebc3e908a717755","slug":"husband-and-wife-died-in-road-accident-in-punjab-s-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में दर्दनाक हादसा, गेहूं से भरे ट्रक के नीचे दबने से दंपती की मौत, बच्चा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में दर्दनाक हादसा, गेहूं से भरे ट्रक के नीचे दबने से दंपती की मौत, बच्चा गंभीर घायल
Tue, 05 May 2020 09:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 May 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा ट्रक और नीचे दबी बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतो रोड पर मंगलवार दोपहर बाद गेहूं से लदे एक ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उनका तीन वर्ष का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना का समाचार मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने दोनों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बच्चे को उसके मामा ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
फाजिल्का के गांव शहतीरवाला निवासी पवन कुमार (26) पुत्र राजिन्द्र कुमार मंगलवार को जिला हनुमानगढ़, थाना संगरिया के गांव भांखरां वाली से अपनी (22) वर्षीय पत्नी सुमन रानी और तीन वर्षीय बच्चे साहिल के साथ बाइक पर गांव आ रहे थे। जब वे गांव बजीतपुरा व रामपुरा के मध्य पहुंचे तो सड़क पर जा रहा गेहूं से लदा एक ट्रक चालक की लापरवाही से उनके ऊपर ही पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उनका बच्चा बाइक से दूर जा गिरा। आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। थाना बहाववाला के प्रभारी गुरचरण सिंह व पुलिस टीम ने दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन