फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and Wife Commit suicide in Shahabad of Kurukshetra

Kurukshetra: शाहाबाद में पति-पत्नी ने दी जान, किश्तें जमा कराने के बावजूद फाइनेंस कंपनी ने जब्त की कार

Fri, 03 Mar 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 11:32 AM IST
सार

शाहाबाद के खतरवाला मोहल्ला के रहने वाले रवि प्रकाश ने किश्तों पर कार ली हुई थी, जिनके जरिए ही वह अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। मृतक के भाई गगनदीप ने आरोप लगाए कि रवि लगातार किश्तें भी चुका रहा था। इसके बाद भी उसकी गाड़ी उठा ली गई। 

विज्ञापन
Husband and Wife Commit suicide in Shahabad of Kurukshetra
मृतक दंपती - फोटो : फाइल

विस्तार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक दंपती ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। पति की मौत शाहाबाद के सिविल अस्पताल में जाने के बाद हुई तो पत्नी ने कुरुक्षेत्र अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। सनसनीखेज घटना के पीछे फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन पर ली गाड़ी जब्त कर लिया जाना माना जा रहा है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाहाबाद के खतरवाला मोहल्ला के रहने वाले रवि प्रकाश ने किश्तों पर कार ली हुई थी, जिनके जरिए ही वह अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। मृतक के भाई गगनदीप ने आरोप लगाए कि रवि लगातार किश्तें भी चुका रहा था और दो किश्तें कुरुक्षेत्र बस अड्डे के समीप स्थित संबंधित फाइनेंस कंपनी में जमा भी कराई हुई थी, लेकिन ये हड़प ली गई और उसकी गाड़ी रतनगढ़ गांव के पास से उठा ली गई। वह फाइनेंस कंपनी के चक्कर काटता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


करीब चार माह से वह बेहद परेशान हो चुका और परिवार के समक्ष गुजारा चलाने की भी मुश्किल खड़ी हो गई। इसी के चलते उन्होंने देर रात को घर में ही जहरीला पदर्थ निगल लिया, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। बेटी ने मां को उल्टी करते देखा तो शोर मचाया और आनन-फानन में उन्हें शाहाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां रवि ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी गीता को कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। मृतक दंपती अपने पीछे एक साढ़े चार साल की बेटी व उससे छोटा बेटा छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफ करना, दोनों बच्चों का ख्याल रखना
मृतक के भाई गगनदीप के मुताबिक उसके भाई ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने माता-पिता को लिखा है कि माफ करना। हमारे दोनों बच्चों का ख्याल रखना। कुरुक्षेत्र की फाइनेंस कंपनी ने हमारी गाड़ी हड़प ली है। यहां तक कि किश्तें जमा कराने के बाद भी हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। चार माह से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed