फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Humanity shamed: Injured young man lay unconscious on the road, while people kept passing by.

इंसानियत शर्मसार: सड़क पर घायल युवक बेहोश पड़ा रहा, लोग गुजरते रहे

Tue, 06 Jan 2026 07:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Humanity shamed: Injured young man lay unconscious on the road, while people kept passing by.
राकेश शर्मा
विज्ञापन

तलवाड़ा। दसूहा-नंगल घोगरा मार्ग पर गांव खिज़रपुर के पास देर शाम सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार रजनी कुमार (पुत्र केहर सिंह, निवासी नंगल बिहालां) को टक्कर मारकर घायल किया और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार रजनी कुमार पेट्रोल पंप में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। छुट्टी के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। हादसा पेट्रोल पंप से मात्र दो किलोमीटर दूरी पर खिज़रपुर-सीपरीया के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि रजनी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। इस दौरान राहगीरों ने उन्हें मदद नहीं दी और कई मिनट तक वह लहूलुहान सड़क पर पड़े रहे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद समाजसेवी एनएस खिज़रपुरिया घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायल की सूचना परिजनों को दी। तत्परता से रजनी को पहले मुकेरिया सिविल अस्पताल और फिर जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाजीपुर पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह ने बताया कि जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed