फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Huge Fire in Hosiery Factory in Ludhiana, Four Workers Burnt Alive

लुधियाना: होजरी फैक्ट्री में बाहर से लगा था ताला, नहीं था निकलने का दूसरा रास्ता..ऐसे गई 4 की जान

Thu, 11 Oct 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 11 Oct 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Huge Fire in Hosiery Factory in Ludhiana, Four Workers Burnt Alive
होजरी फैक्ट्री में भयानक आग
होजरी फैक्ट्री में बाहर से ताला लगा हुआ था। बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं था, चारों मजदूरों ने काफी कोशिश की बचने की, पर जान नहीं बचा पाए अपनी। पंजाब के लुधियाना में दरेसी के इलाके कल्याण नगर स्थित कालरा निटवेयर होजरी फैक्ट्री में आग गई। धुएं से दम घुटने की वजह से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों ने अपने साथियों को फोन किया।
विज्ञापन


हैबोवाल इलाके में रहने वाला फैक्ट्री मालिक फोन करने पर कुछ समय बाद घटनास्थल पर पहुंचा और उसने फैक्ट्री का ताला खोला। इसके बाद वह वहां से चुपके से निकल गया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक सुमित कालड़ा पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था

Huge Fire in Hosiery Factory in Ludhiana, Four Workers Burnt Alive
होजरी फैक्ट्री में भयानक आग
फैक्ट्री के अंदर से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। छत को जाने सीढ़ियों में ही चारों मजदूरों ने दम तोड़ दिया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पड़ोसी की छत से ऊपर जाकर दरवाजा तोड़ा और शव नीचे उतारे। मृतकों की पहचान धनंजय पांडे (38) लखी सराय (बिहार), सत्यप्रकाश (28) गांव बसड़ा जिला अंबेडकर नगर (यूपी), रब्बान (19) गांव मीरगंज जिला मधेपुरा बिहार और मोहम्मद आजाद (19) गांव मीरगंज जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है।

50 गज में चार मंजिला फैक्ट्री
सुमित कालड़ा की कल्याण नगर में 50 गज में कालड़ा निटवेयर के नाम से चार मंजिला होजरी फैक्ट्री है। मजदूरों ने बताया मंगलवार की रात फैक्ट्री मालिक ने प्रेसमैन के तौर पर काम करने वाले सत्यप्रकाश को रोक लिया और धनंजय से भी दो मजदूर दिहाड़ी पर मंगवाए। धनंजय रब्बान और मोहम्मद आजाद को ले आया। फैक्ट्री मालिक ने रात में काम खत्म करने की बात की। वह ऊपर जाने वाली सीढ़ियों के गेट और फैक्ट्री के मेन गेट पर ताला लगाकर अपने घर चला गया।

फैक्ट्री मालिक सुमित कालड़ा पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
- डॉ. सुखचैन सिंह गिल, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed