{"_id":"581715874f1c1bc132435901","slug":"huge-fire-in-cloth-shops-in-ambala-cantt-on-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरसों की कमाई पल में हुई राख, मातम में बदली दीवाली की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसों की कमाई पल में हुई राख, मातम में बदली दीवाली की खुशियां
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Mon, 31 Oct 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के सदर बाजार में तीन दुकानों में लगी आग
दीवाली की खुशियां मना रहे थे कि एक फोन आया और सब कुछ मातम में बदल गया। बरसों की कमाई राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। घटना हरियाणा के अंबाला कैंट की है। शहर के सबसे ज्यादा भीड़-भड़ाके वाले सदर बाजार में कपड़े की तीन दुकानों में आग लग गई।
देखते ही देखते तीनों दुकानों जलकर खाक हो गई और लाखों का कपड़ा राख का ढेर बन गया। आग इतनी भयानक थी कि बिजली की सप्लाई कटवाकर बचाव अभियान चलाना पड़ा। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर लोग भड़क गए।

Trending Videos
शॉट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
अंबाला कैंट के सदर बाजार में तीन दुकानों में लगी आग
आग लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कौशिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 3 दुकानों में भयानक आग लग गई थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो लोग आग बुझाने में जुटे थे। फायर बिग्रेड की गाड़ियां उनके पहुंचने के कुछ देर बाद आईं, लेकिन दो घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया।
डीएसपी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट हो सकता है। क्योंकि कपड़े का शोरूम था, इसलिए जरा सी चिंगारी बड़ी आग बन गई और देखते ही देखते तीन दुकानों में आग लग गई।
डीएसपी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट हो सकता है। क्योंकि कपड़े का शोरूम था, इसलिए जरा सी चिंगारी बड़ी आग बन गई और देखते ही देखते तीन दुकानों में आग लग गई।