फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   huge chiiling in weather, temperature is in mines or zero, rain may be from tomorrow

सर्दी ने कंपा दिए हाड़, कल से और बढ़ सकती है ठिठुरन, वेदर रिपोर्ट

Fri, 13 Jan 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jan 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
huge chiiling in weather, temperature is in mines or zero, rain may be from tomorrow
winter
शीत लहर ने हाड़ कंपा रखे हैं। तापमान कहीं माइनस में तो कहीं बिल्कुल जीरो। वहीं, चंडीगढ़ में कल से बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


14 जनवरी रात से लेकर 16 जनवरी तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इससे ठंड फिर से बढ़ सकती है। इसी दौरान पहाड़ों में बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि वीरवार को बुधवार के तापमान के मुकाबले दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उसके बाद बारिश से फिर से गिरावट आएगी। वीरवार को दिन का तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा।

देश के सबसे ठंडे शहरों में पंजाब के पांच शहर

huge chiiling in weather, temperature is in mines or zero, rain may be from tomorrow
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
जगह--------स्टेट------------तापमान
चुरू--------राजस्थान----------(-1.9)
श्रीगंगा नगर---राजस्थान---------(-1.1)
नारनौल------हरियाणा----------(-0.5)
भीलवाड़ा----राजस्थान------------0.0
फिरोजपुर-----पंजाब--------------0.6
कपूरथला-----पंजाब--------------0.7
अमृतसर-----पंजाब---------------0.8
बठिंडा-------पंजाब---------------0.8
जालंधर-------पंजाब--------------1.0
चंडीगढ़--------------------------3.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed