{"_id":"084d1238ffba7240dd66babef8172d12","slug":"huda-plots-information-through-mobile-sms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब sms से मिलेगी हुडा प्लॉट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब sms से मिलेगी हुडा प्लॉट की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Apr 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने आवंटियों को संपदा कार्यालयों में ई-शासन पहल का हिस्सा बनने को कहा है। इससे आवंटी संपत्ति का विवरण देखने के साथ ऑनलाइन आवश्यक भुगतान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि आवंटी संबद्ध संपदा कार्यालयों की सिंगल विंडो से अपने प्लाटों के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं, ताकि उन्हें www.huda.gov.in पर पूरी जानकारी ऑनलाइन मिल सके।
विज्ञापन
पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाकर प्लाट की जानकारी एसएमएस अलर्ट से भी हासिल कर सकते हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से हुडा कार्यालयों में प्लाट फाइल की स्थिति और लंबित आवेदन ऑनलाइन देखा जा सकता है।
विज्ञापन
भुगतानों और देय राशि के संबंध में नई जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। पंचकूला, गुड़गांव और फरीदाबाद के आवंटी भुगतान करने साथ-साथ आवासीय भवन के नक्शे ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं और टोल फ्री नंबर 18001803030 पर भी संपर्क कर सकते हैं।