फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HTET exam will be held at 856 centers in Haryana

HTET EXAM: आज और कल होगी 856 केंद्रों पर परीक्षा, 2.52 लाख अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड मुख्यालय में हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा के दौरान बोर्ड राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईटेक कंट्रोल रूम के जरिये कड़ी निगरानी रखेगा। प्रवेश द्वार पर उम्मीदवारों पर लाइव निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
HTET exam will be held at 856 centers in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। दो और तीन दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए राज्यभर में 856 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों दिन में कुल 2,52,028 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले सभी को केंद्र में पहुंचना होगा। नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए 172 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पूर्णकालिक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को एचटेट की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाना पूर्ण रूप से वर्जित किया गया है। सभी केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। परीक्षा के सीलबंद प्रश्नपत्र सीधे परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगे। हर जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


पीजीटी: शनिवार को लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसके लिए 260 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 76,339 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी: रविवार को 408 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा में 121574 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
पीआरटी: लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा में 54115 अभ्यार्थी 188 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को ही शाम के सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा देंगे।

प्रवेश द्वारों पर लाइव निगरानी

इस बार भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड मुख्यालय में हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा के दौरान बोर्ड राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईटेक कंट्रोल रूम के जरिये कड़ी निगरानी रखेगा। प्रवेश द्वार पर उम्मीदवारों पर लाइव निगरानी रखी जाएगी।

नेत्रहीन-दिव्यांगों को मिलेंगे अतिरिक्त 50 मिनट

नेत्रहीन एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान उन्हें 20 मिनट प्रति घंटे की दर से 50 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। उनकी ओएमआर शीट केंद्र अधीक्षक द्वारा अलग लिफाफे में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed