फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HTET 2020 result declared at board website, check details here

एचटेट परीक्षा परिणाम घोषित, सिर्फ 5.33 फीसदी पास, 94.67 फीसदी परीक्षार्थी फेल, यहां देखें रिजल्ट

Thu, 21 Jan 2021 08:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Jan 2021 08:42 PM IST
सार

  • लेवल एक पीआरटी में 7.04, लेवल दो टीजीटी में 5.15, लेवल तीन पीजीटी में 4.07 फीसदी हुए पास
  • महज 18 दिन में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया परिणाम, पिछले वर्ष की तुलना में तीनों लेवल में पिछड़े

विज्ञापन
HTET 2020 result declared at board website, check details here
हरियाणा शिक्षा बोर्ड। - फोटो : bseh.org.in

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दो व तीन जनवरी को हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2020 का परिणाम महज 18 दिन में घोषित कर दिया है। परिणाम इस बार निराशा भरा रहा और महज 5.33 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए, जबकि 94.67 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो गए।

विज्ञापन


लेवल एक पीआरटी में सबसे अधिक 7.04 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। लेवल दो टीजीटी में 5.15 और लेवल तीन पीजीटी में महज 4.07 फीसदी ही पास हुए। पिछली बार की तुलना में तीनों ही लेवल का परिणाम गिरा है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एचटेट के लिए 261299 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से परीक्षा देने 237806 परीक्षार्थी पहुंचे। इनमें से महज 12696 परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 7947 महिला और 4749 पुरुष परीक्षार्थी पास हुए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में कुल 66,883 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। 20553 पुरुष अभ्यर्थियों में से 1863 और 46330 महिला अभ्यर्थियों में से 2843 उत्तीर्ण हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष का पास प्रतिशत 9.06 एवं महिला का 6.14 प्रतिशत रहा। लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में कुल 95820 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। 26413 पुरुष में से 1612 एवं 69407 महिला अभ्यर्थियों में से 3322 उत्तीर्ण हुईं। पुरुष का पास प्रतिशत 6.10 एवं महिला अभ्यर्थियों का 4.79 प्रतिशत रहा। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में कुल 75,103 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 23146 पुरुषों में से 1274 एवं 51957 महिलाओं में से 1782 उत्तीर्ण हुईं। पुरुष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 5.50 एवं महिलाओं का 3.43 प्रतिशत रहा।

आज से देख सकते हैं फाइनल उत्तर कुंजी 
उन्होंने बताया कि एचटेट 2020 से संबंधित तीनों लेवल की फाइनल उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जनवरी से देखी जा सकती है। परिणाम को अपलोड करने या किसी अन्य प्रकार की तकनीकी त्रुटि होने की अवस्था में बोर्ड को यह परिणाम वापस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।

ऐसे देखें रिजल्ट-

  • पहले आप बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर क्लिक करें
  • होम पेज पर आपको HTET रिजल्ट की नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद पंजीकरण नंबर और लॉगिन का विकल्प सबसे ऊपर दिखेगा
  • इसके बाद आपको अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि भरना है
  • इसके बाद रिजल्ट आपके सामने होगा
     

पिछले कुछ वर्षों का परीक्षा परिणाम 

लेवल एक

  • वर्ष    प्रविष्ट    पास    पास प्रतिशत
  • 2018    116795    6672    5.71
  • 2019    78879    7720     9.70
  • 2020    66883    4706     7.04

लेवल दो

  • वर्ष    प्रविष्ट    पास    पास प्रतिशत
  • 2018    124005    5927    4.78
  • 2019    100047    0767    10.76
  • 2020    95820    4943      5.15

लेवल तीन

  • वर्ष    प्रविष्ट    पास    पास प्रतिशत
  • 2018    91566    2336    2.55
  • 2019    82647    3496    4.23
  • 2020    75103    3056    4.07

 

महज 18 दिन में परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है, इसके कई कारण हो सकते हैं। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। पास होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बधाई। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed