फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSSC released results of 59 categories

Haryana: HSSC ने 59 श्रेणियों का रिजल्ट किया जारी, ग्रुप सी के 20 हजार पदों पर भर्ती से हाईकोर्ट ने हटा दी रोक

Tue, 06 Feb 2024 04:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Feb 2024 04:03 AM IST
सार

सोमवार शाम को हरियाणा सरकार व कर्मचारी चयन आयोग को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए ग्रुप सी के 20 हजार पदों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया था। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 59 श्रेणियों के ग्रुप सी पदों के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
HSSC released results of 59 categories
HSSC - फोटो : HSSC

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सोमवार शाम को नौकरियों के रिजल्ट घोषित करने पर लगी रोक हटाने के बाद आधी रात को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 59 श्रेणियां का रिजल्ट जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों की इन भर्तियों में आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी करते हुए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर ऑफिशल वेबसाइट पर डाल दिए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार शाम को हरियाणा सरकार व कर्मचारी चयन आयोग को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए ग्रुप सी के 20 हजार पदों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया था। हाईकोर्ट में हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने विश्वास दिलाया कि याचिकाकर्ताओं के लिए भर्ती के दौरान पद रिक्त रखे जाएंगे। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने एक फरवरी को लगाई गई रोक हटाते हुए विभिन्न पदों के लिए परिणाम जारी करने और भर्ती आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 59 श्रेणियों के ग्रुप सी पदों के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए प्रशांत ढुल व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया था कि सरकार ग्रुप सी के 32 हजार पदों पर भर्ती कर रही है। इस भर्ती के दौरान याचिकाकर्ताओं ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया लेकिन उनका आवेदन दर्ज नहीं हुआ। इसके चलते वे योग्य होते हुए भी विभिन्न पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए। हाईकोर्ट ने एक फरवरी को मामले में सुनवाई करते हुए भर्ती का परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed