फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSSC release Haryana Police Constable Exam Date

हरियाणा: पुरुष सिपाही लिखित परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, 28, 29 और 31 अक्तूबर को होगी परीक्षा

Wed, 29 Sep 2021 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Sep 2021 12:39 AM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुरुष सिपाही लिखित परीक्षा की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। इस बार परीक्षा तीन दिन होगी। अभ्यर्थी 21 अक्तूबर से कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
HSSC release Haryana Police Constable Exam Date
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुरुष सिपाही की लिखित परीक्षा का दोबारा से शेड्यूल जारी कर दिया है। अब यह परीक्षा दो दिन के बजाय तीन दिन में अलग-अलग शिफ्टों में ली जाएगी। परीक्षा 28, 29 और 31 अक्तूबर को सुबह और शाम की दो शिफ्टों में होंगी।

विज्ञापन

 
अभ्यर्थी 21 अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभी परीक्षा केंद्रों के नाम तय नहीं किए गए हैं। संभावना है कि यह परीक्षा भी उन्हीं 11 जिलों में होगी, जहां महिला सिपाही पुलिस की लिखित परीक्षा हुई है।  
विज्ञापन


7200 सिपाही पदों को लेकर 7 लाख से अधिक युवाओं आवेदन कर रखा है। इससे पहले, आयोग द्वारा परीक्षा के लिए 7 और 8 अगस्त की तारीख तय की गई थी । 7 अगस्त सुबह की शिफ्ट में ही पेपर लीक हो गया था। इसके बाद सरकार ने इस पेपर को रद्द कर दिया था। हालांकि, पेपर लीक मामले में हरियाणा पुलिस 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल
हरियाणा सरकार ने नियम 134-ए के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान कक्षा दूसरी से 8वीं तक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्रमोट हुए विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। जिन मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में बीपीएल, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मेधावी विद्यार्थियों ने प्रवेश करवाया हुआ है, वे विभागीय वेबसाइट http://harprathmik.gov.in पर दिए लिंक पर 20 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। लिंक पर स्कूल प्रबंधक या प्राचार्य के नामांकन करने के बाद रजिस्टर्ड आईडी, पासवर्ड मोबाइल पर प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed