{"_id":"62cdc1afd9ba9d3d52407bc8","slug":"hssc-member-satyavan-shera-resigned-from-his-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: एचएसएससी के सदस्य सत्यवान शेरा ने छोड़ा पद, अब राजनीति में होंगे सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: एचएसएससी के सदस्य सत्यवान शेरा ने छोड़ा पद, अब राजनीति में होंगे सक्रिय
Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
सार
आयोग का सदस्य होने के चलते शेरा सक्रिय तौर पर राजनीति में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। इसलिए यह पद छोड़कर अब वह भविष्य के लिए अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटेंगे। इस बारे में सत्यवान शेरा का कहना है कि वह इसराना हलके में लोगों के बीच रहेंगे और उनके लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के सदस्य सत्यवान शेरा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राज्यपाल ने इसे स्वीकार भी कर लिया और इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सत्यवान शेरा अब सक्रिय तौर पर राजनीति में हिस्सा लेंगे। 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इसराना से भाजपा की टिकट पर अपना दावा जताएंगे।
विज्ञापन
गत वर्ष 23 मार्च, 2021 को प्रदेश सरकार द्वारा मौजूदा आयोग का पुनर्गठन किया गया था। जिसमें यमुनानगर के भोपाल सिंह खदरी को चेयरमैन और सत्यवान शेरा के अलावा मोहाली के कंवलजीत सैनी, चरखी दादरी के विजय कुमार, सोनीपत के विकास दहिया और हिसार के सचिन जैन को सदस्य नियुक्त गया था।
विज्ञापन
चेयरमैन सहित सभी सदस्यों का सामान्य कार्यकाल तीन वर्ष होता है लेकिन सत्यवान ने सवा साल में ही अपना पद छोड़ दिया। बता दें कि शेरा पानीपत जिले के गांव शेरा से संबंध रखते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी शेरा इसराना सीट से भाजपा की टिकट के दावेदार थे लेकिन वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल पंवार को टिकट मिल गई थी। बाद में सरकार ने उनको आयोग में सदस्य नियुक्त किया था। क्योंकि अब इसराना से भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल पंवार को राज्यसभा में भेजा जा चुका है। इसलिए शेरा की नजर 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है।
विज्ञापन
आयोग का सदस्य होने के चलते शेरा सक्रिय तौर पर राजनीति में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। इसलिए यह पद छोड़कर अब वह भविष्य के लिए अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटेंगे। इस बारे में सत्यवान शेरा का कहना है कि वह इसराना हलके में लोगों के बीच रहेंगे और उनके लिए काम करेंगे। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरा किया जाएगा।