{"_id":"4f4b7aa5f5a50b7c36066f8d3dcb7d82","slug":"hsrp-on-ag-series-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से AG सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से AG सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
आरएलए की ओर से शुक्रवार से सीएच-01-एजी सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सीरीज के लिए एक महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में 1 सितंबर के बाद एजी सीरीज के जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी होगी, उनके चालान काटे जा सकते हैं। इससे पहले आरएलए की ओर से सीएच 01-एआर, सीएच-01-एक्यू और सीएच-01-एपी, सीएच-01-एएन, सीएच-01-एएम, सीएच-01-एएल, सीएच-01-एके, सीएच-01-एजे, सीएच-01-एच सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
इन सीरीज के जिन वाहन चालकों ने अभी तक एचएसआरपी नहीं लगाई है वे भी अपने वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सीरीज के वाहनों के चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटने शुरू कर दिए हैं और बिना एचएसआरपी के वाहन चलाने वाले लोगों के तीन हजार तक के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि एएच सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए दिया गया एक माह का समय वीरवार को पूरा हो गया। वाहन पर एचएसआरपी लगाने के लिए लोगों को अपने सेक्टर के अधीन आने वाले कार्यालय में जाना होगा।
यह नंबर प्लेट सेक्टर-17 स्थित आरएलए के अलावा सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लग रही है।
सादे कागज पर करें आवेदन
वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सादे कागज पर आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें वाहन का चैसिस नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल लिखना होगा। साथ ही इंश्योरेंस की कॉपी और आरसी की कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी होगी।