फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSGPC issue: Jhinda meet with CM hooda

गुरुद्वारों के कब्जे पर हुड्डा की झींडा को दो टूक

Tue, 05 Aug 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Aug 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
HSGPC issue: Jhinda meet with CM hooda

हरियाणा में अलग गुरुद्वारा कमेटी के गठन के बाद अब कमेटी ने राज्य में गुरुद्वारों पर कब्जे के लिए भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मदद की आस लगाई थी।

विज्ञापन


सोमवार को इसी सिलसिले में सीएम से मिलने पहुंचे अलग कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा व अन्य नेताओं को मुख्यमंत्री हुड्डा ने साफ कह दिया कि वे हरियाणा में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कमेटी के सदस्यों को संयम से काम लेने की सलाह देते हुए साफ कर दिया कि गुरुद्वारों में कमेटी के प्रवेश के मामले में सरकार दखल नहीं देगी।

सीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की

HSGPC issue: Jhinda meet with CM hooda

सोमवार को झींडा सहित एचएसजीएमसी के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हुड्डा से मिलकर उन्हें मामले से संबंधित ताजा हालात की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में एचएसजीएमसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  दीदार सिंह नलवी, महासचिव जोगा सिंह भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

हुड्डा ने सदस्यों को सलाह दी कि कमेटी सिख संगत को साथ लेकर हरियाणा के गुरुघरों का प्रबंधन संभाले। इसके लिए टकराव नहीं बल्कि बातचीत से हल निकाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गुरुद्वारों पर नियंत्रण दिलवाने में हस्तक्षेप नहीं करेगी। हालांकि शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लों भी मौजूद थे।

सीएम से मिलकर झींडा का रुख भी हुआ नरम

HSGPC issue: Jhinda meet with CM hooda

जगदीश सिंह झींडा ने मुख्यमंत्री हुड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि हरियाणा का माहौल पंजाब के अकाली नेता खराब कर रहे हैं। हम शांति बनाए रखने के पक्ष में हैं, इसीलिए शांतिपूर्वक ढंग की रणनीति से ही हम गुरुघरों में प्रवेश करेंगे।

झींडा ने कहा कि पंजाब के लोग हमारे बड़े भाई हैं। यह मसला बातचीत से हल हो जाएगा। हम मसला हल करने के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी वरिष्ठ नेता हैं, वे भी इस मामले में खून-खराबा नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed