फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSGPC Issue in Haryana-Punjab

एडहॉक कमेटी के गठन में इसलिए की गई जल्दबाजी

Thu, 24 Jul 2014 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Jul 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
HSGPC Issue in Haryana-Punjab

हरियाणा सरकार ने केंद्रीय कानून मंत्रालय की धमकी के बाद आनन फानन में एडहॉक एचएसजीएमसी के सदस्यों का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


26 जुलाई को राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जानकारों के मुताबिक राज्य सरकार को डर था कि नए राज्यपाल कहीं बिल को राष्ट्रपति के पास न भेज दें।

दूसरी तरफ संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने इस बात से इनकार किया कि कानून को पलटे जाने के डर से ऐलान में जल्दबाजी की गई है। सुरजेवाला ने कहा कि राज्यपाल ने विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दे दिया है।
विज्ञापन


अब कमेटी के नामों की घोषणा करना सरकार का काम था, जो सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिख अब गुरुघरों में सेवा और देखभाल का काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो सकता है कमेटी का स्वरूप

HSGPC Issue in Haryana-Punjab

आंदोलनकारी सिख कमेटी के नेता और सरकार की एडहॉक एचएसजीएमसी के मेंबर जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि 41 सदस्यों की नियुक्ति हो चुकी है।

इसके बाद सरकार की तरफ से कार्यसमिति गठन के लिए उस जिले के डीसी को पत्र भेजा जाएगा, जहां एचएसजीएमसी का हेड ऑफिस बनाया जाना है। उस जिले का डीसी सभी सदस्यों की राय लेकर कार्यकारी समिति का गठन करेगा।

झींडा ने बताया कि अभी तक कुरुक्षेत्र और पंचकूला में हेड आफिस बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। जबकि जींद में सब कमेटी का प्रावधान है। झींडा ने कहा, हम चाहते हैं कि हेड आफिस कुरुक्षेत्र में हो, बाकी सबकी राय के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।

ये हैं अन्य मुख्य बिंदु

HSGPC Issue in Haryana-Punjab

  1. सरकार ने कहा, ये सदस्य राज्य के गुरुद्वारों का कामकाज, रखरखाव तत्काल संभालेंगे
  2. सरकारी कमेटी के मेंबरों में जगदीश सिंह झींडा और दीदार सिंह नलवी भी शामिल
  3. केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अड़े रहने पर राष्ट्रपति शासन तक की धमकी दी थी
  4. डेढ़ साल में चुनाव होने तक अस्थायी कमेटी काम करती रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed