फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSGPC issue : conflict situations between HSGMC and SGPC

एसजीपीसी ने की सुलह की कोशिश, झींडा अड़े

Tue, 05 Aug 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Aug 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
HSGPC issue : conflict situations between HSGMC and SGPC

हरियाणा में अलग गुरुद्वारा कमेटी के गठन से उपजे विवाद के शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) मिलजुल कर आगे बढ़ने को राजी हो गए।

विज्ञापन


इस संबंध में सोमवार को जगाधरी में बैठक में फैसला लिया गया कि विवाद के हल के लिए पांच सिख बुद्धिजीवियों की कमेटी बनाई जाएगी। लेकिन इसके बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे जगदीश सिंह झींडा ने किसी तरह की सुलह-समझौते का खंडन करते हुए स्पष्ट कर दिया कि एचएसजीपीसी अपने निर्णय पर कायम है और 6 अगस्त को कुरुक्षेत्र में प्रदेश की संगत सुबह 10 बजे जुटेगी।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुद्वारे पर कब्जा ले लिया जाएगा। झींडा के इस बयान के बाद दिन भर चले शांतिपूर्ण हल के प्रयासों को फिर ब्रेक लग गया है।

विवाद सुलझाने को बैठक में जुटे सभी पक्ष

HSGPC issue : conflict situations between HSGMC and SGPC

यमुनानगर में सोमवार शाम एसजीपीसी के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह मंगी के निवास पर एसजीपीसी की ओर से अलग कमेटी के विवाद का शांतिपूर्ण हल ढूंढने के लिए बैठक बुलाई गई।

इस बैठक में एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़, शिअद के महासचिव सुखदेव सिंह ढिंढसा, महासचिव बलविंदर सिंह भुंडड़ और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के अलावा शिअद की ओर से डा. दलजीत सिंह चीमा और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से परमजीत सिंह सरना व हरविंदर सिंह सरना और एचएसजीएमसी की ओर से भूपिंदर सिंह असंध, जोगा सिंह, हरपाल सिंह पाली ने हिस्सा लिया।

बैठक में तय किया गया कि अलग कमेटी के विवाद का शांतिपूर्ण और सर्वसम्मत हल ढूंढने के लिए पांच सिखों की एक कमेटी का गठन किया जाए।

एसजीपीसी अन्याय कर रही है : झींडा

HSGPC issue : conflict situations between HSGMC and SGPC

यमुनानगर में सोमवार शाम को ही एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कमेटी के पदाधिकारी जोगा सिंह के निवास पर प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि एसजीपीसी हरियाणा के सिखों से अन्याय कर रही है।

यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे ही रहे तो आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान तल्खी और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल से मिलेंगे।

इस मौके पर मौजूद दीदार सिंह नलवी ने आरोप लगाया कि एसजीपीसी से जुड़े लोग हरियाणा के गुरुद्वारों की गुल्लक पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed