फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSA supporters accused the police of lathi charge and breaking the glass of Thar

Chandigarh News: एचएसए समर्थकों ने लगाया पुलिस पर डंडे बरसाने और थार का शीशा तोड़ने का आरोप

Thu, 04 Sep 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
HSA supporters accused the police of lathi charge and breaking the glass of Thar
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज के बाहर गाड़ियों की सनरूफ से बाहर निकलकर जश्न मनाना एचएसए समर्थकों को भारी पड़ गया। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन पर डंडे बरसाए और थार गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। समर्थकों के मुताबिक डंडा लगने से करन नामक युवक के कान के पीछे सिर पर चोट लगी। उसका सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज करवाया गया। एचएसए के उपाध्यक्ष बने आर्यन राणा ने बताया कि जश्न के दौरान पुलिस ने उनके दो साथियों को डंडों से पीटा। एक पुलिसकर्मी ने डंडा मारकर थार गाड़ी के तीनों शीशे तोड़ दिए। शीशा टूटने के बाद वही डंडा करन के सिर में जा लगा।
विज्ञापन



एसएचओ की गैर मौजूदगी में विवाद

अभिजीत नामक समर्थक ने बताया कि थार का शीशा तोड़ने के बाद पुलिसकर्मियों से लंबी बहस भी हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी और गाली गलौज की। अभिजीत ने दावा किया कि वह चंडीगढ़ पुलिस के एक आईपीएस अफसर के पीए का छोटा भाई है। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मारपीट के आरोपों से इन्कार किया। पुलिस का कहना है कि समर्थक गाड़ियों से बाहर निकलकर रैली निकाल रहे थे। ऐसे में ट्रैफिक बाधित हो रहा था। साथ ही हादसा होने का भी डर था। समर्थकों को गाड़ियों में बैठाने के लिए थोड़ी सख्ती की गई लेकिन मारपीट नहीं हुई।
विज्ञापन




घायल निकला आउटसाइडर
आर्यन राणा ने कहा कि करन डीएवी कॉलेज का छात्र नहीं है। वह उनकी जीत की खुशी में शामिल होने आया था। वह कॉलेज के बाहर ही मिला था। उसके सिर पर तीन से चार टांके आए हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि उस वक्त वह पिछली गाड़ी में थे, उनके साथ कोई बदतमीजी और मारपीट नहीं हुई। अभिजीत का कहना है कि घटना के दौरान कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed