{"_id":"5741dbb74f1c1bbc156909dd","slug":"hrd-minister-smriti-irani-reached-ludhiana-awarded-36-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी का शिक्षकों से उन्नत भारत योजना का हिस्सा बनने का अाह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी का शिक्षकों से उन्नत भारत योजना का हिस्सा बनने का अाह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 23 May 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक को अवार्ड देतीं स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में सिलसिले में लुधियाना में थीं। उन्होंने शिक्षकों से उन्नत भारत योजना का हिस्सा बनने का आह्वान किया।दरअसल, ईरानी रविवार को एक निजी संस्थान में 15वें फाउंडर्ज-डे पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंची थी। उन्होंने संस्थान के 36 अध्यापकों को उनकी ओर से शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान कैंपस परिसर में 108 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को भी फहराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने अवार्ड विजेता अध्यापकों को बधाई देते हुए उन्हें सरकार की उन्नत भारत योजना का अहम हिस्सा बनने के लिए आग्रह किया। स्मृति ने कहा कि पश्चिमी शिक्षा के प्रभाव में हम अपनी विरासत को भूल रहे थे, लेकिन आपके प्रयासों ने वह गौरव फिर लौटा दिया है। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के सदस्य सोम प्रकाश व विधायक मनोरंजन कालिया, एलपीयू की प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल भी मौजूद रही।
विज्ञापन