फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How will the target be accomplished in 11 days... Right now only 35 percent students of 12 to 14 years have got the vaccine

कैसे होगा 11 दिन में लक्ष्य पूरा... अभी 12 से 14 वर्ष के सिर्फ 35 प्रतिशत छात्रों को लगा है टीका

Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
How will the target be accomplished in 11 days... Right now only 35 percent students of 12 to 14 years have got the vaccine
चंडीगढ़। शहर के स्कूलों में पढ़ रहे 12 से 14 वर्ष उम्र वर्ग के बच्चों का अभी कोविड टीकाकरण मात्र 35 प्रतिशत के करीब ही हुआ है। इसको लेकर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने 18 अप्रैल को कहा था कि 15 दिन में सौ प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। ऐसे में शिक्षा विभाग के सामने चुनौती है कि 11 दिन में छात्रों के टीकाकरण में कैसे वृद्धि की जाए। शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर स्कूलों में टीकाकरण शिविर बढ़ाने के लिए चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक डॉ. पालिका अरोड़ा ने कहा कि स्कूलों में टीकाकरण का प्रतिशत कम है। छात्रों में जागरूक करने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम शुरू करवाए हैं। बच्चों के मध्य टीकाकरण के फायदों और कोरोना महामारी को लेकर पोस्टर मेकिंग, रंगोली आदि कलात्मक प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। स्कूलों में दाखिले और परीक्षा परिणाम को लेकर आने वाले अभिभावकों की भी छात्रों के साथ टीकाकरण को लेकर काउंसलिंग की जा रही है ताकि वे बच्चों को टीका लगवाने के लिए लेकर जाएं। गांवों के स्कूलों में छात्र अधिक हैं और शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग मिलकर स्कूलों में टीकाकरण शिविरों को बढ़ाने के लिए चर्चा कर रहे हैं। अभी स्कूलों में प्रतिदिन पांच के करीब शिविर लग रहे हैं। इसे रोटेशन के आधार पर कम से कम दस शिविर लगाए जाएंगे। इनमें पांच ग्रामीण क्षेत्र और पांच शहरी क्षेत्र के स्कूल शामिल होंगे। इससे टीकाकरण के ग्राफ में तेजी आएगी और हम जल्दी बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed