फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How many rides in CTU buses, Gujarat's 'sept' survey

सीटीयू की बसों में किस रूट पर कितनी सवारी, गुजरात की ‘सेप्ट’ कर रही सर्वे

Mon, 24 Feb 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
How many rides in CTU buses, Gujarat's 'sept' survey
चंडीगढ़। लोकल रूट पर लगातार बढ़ते घाटे को देखते हुए यूटी का ट्रांसपोर्ट विभाग रूट और सवारियों के स्वभाव का सर्वे करा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद की सेंटर फॉर एनवायरमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी (सेप्ट) यूनिवर्सिटी सीटीयू की बसों में राइडरशिप का सर्वे कर रही है। वह पता कर रही है कि कौन-सा रूट सीटीयू की बसों के लिए फायदेमंद है और कौन-से रूटों पर बसें घटाने या बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

सेप्ट की तरफ से आंकड़े मिलने के बाद ट्रांसपोर्ट विभाग अपने स्तर पर विश्लेषण शुरू करेगा और उसके आधार पर विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या घटाई व बढ़ाई भी जाएगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि जिन रूटों पर सीटीयू की बसों में भीड़ रहती है, वह किसी समय विशेष में रहती है या सारा दिन रूट व्यस्त रहता है। इसके हिसाब से ही सीटीयू की बसों का आगे संचालन किया जाएगा। इसके अलावा सीटीयू जल्द ही इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ईटीएस-ओला-ऊबर की तरह का एक एप)भी लगाने जा रहा है। इसके बाद सीटीयू को लोकल रूट पर लाभ की उम्मीद है। सीटीयू के डायरेक्टर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि सेप्ट की रिपोर्ट के बाद सीटीयू अगली रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन

100 बसों में लगेगा ईटीएस, 24 बसों की एक समय पर होगी लाइव ट्रैकिंग
इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ईटीएस) के पहले चरण का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके तहत करीब 100 बसें सभी सुविधाओं से लेस हो जाएंगी। सीटीयू की बसों में जीपीआरएस सिस्टम की तैनाती के बाद इन्हें ट्रैक करना भी आसान हो जाएगा। दफ्तर में बैठे-बैठे ही अधिकारी एक समय पर 24 बसों पर नजर रख सकेंगे और इसमें हो रही गतिविधियों को भी देखा जा सकेगा। पैनिक बटन भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लगवाए जा रहे हैं, जिसे दबाकर आपातकाल में महिलाएं या लड़कियां पुलिस को आगाह कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed