फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   34 youths of punjab rajasthan stranded in Timor-Leste agents swindled ₹3 crore

सपना था ऑस्ट्रेलिया जाने का: 34 युवा तिमोर-लेस्ते में फंसे, एजेंटों ने 3 करोड़ ठगे; अब सांसद सीचेवाल से गुहार

Sat, 05 Sep 2026 12:44 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 12:44 PM IST
सार

युवा पिछले पांच से छह महीनों से तिमोर-लेस्ते में फंसे हुए हैं। एजेंटों ने प्रत्येक परिवार से 5 से 11 लाख रुपये लिए। इसके लिए परिवारों ने घर, जमीन और गहने गिरवी रखे या कर्ज लिया। युवाओं को भारत के विभिन्न हवाई अड्डों से बाली और मलयेशिया के रास्ते दिली तिमोर-लेस्ते भेजा गया।

विज्ञापन
34 youths of punjab rajasthan stranded in Timor-Leste agents swindled ₹3 crore
पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में रोजगार का सपना दिखाकर पंजाब और राजस्थान के 34 युवा इंडोनेशिया के दिली तिमोर-लेस्ते द्वीप में फंसे हैं। एजेंटों ने परिवारों से करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी की है। पीड़ित परिवारों ने राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल से युवाओं की सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी है।

विज्ञापन


ये युवा पिछले पांच से छह महीनों से तिमोर-लेस्ते में फंसे हुए हैं। एजेंटों ने प्रत्येक परिवार से 5 से 11 लाख रुपये लिए। इसके लिए परिवारों ने घर, जमीन और गहने गिरवी रखे या कर्ज लिया। युवाओं को भारत के विभिन्न हवाई अड्डों से बाली और मलयेशिया के रास्ते दिली तिमोर-लेस्ते भेजा गया। वहां एजेंटों ने उन्हें गांव बाघापुराना के विजय नामक व्यक्ति के हवाले कर उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए। परिवारों ने आरोप लगाया कि युवाओं को बंधक बनाकर रखा गया। उन्हें डराया-धमकाया गया, इच्छा के विरुद्ध मजदूरी करवाई गई और भोजन भी नहीं मिला। युवाओं के एकजुट विरोध के बाद उन्हें पासपोर्ट वापस मिले। स्थानीय पुलिस ने विजय को हिरासत में लिया है। करीब 10 युवा अपने खर्च पर भारत लौट चुके हैं, जबकि 34 अभी भी तिमोर-लेस्ते में फंसे हैं।
विज्ञापन


संत सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय से किया संपर्क
यह मामला तब सामने आया जब फंसे युवाओं ने वीडियो जारी कर संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मदद की गुहार लगाई। संत सीचेवाल इस समय इंग्लैंड में हैं। उन्होंने वहीं से भारत के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। युवाओं की भारत वापसी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटे युवाओं ने बताई आपबीती
जालंधर के संदीप सिंह और राजप्रीत सिंह उन 10 युवाओं में से हैं जो संघर्ष के बाद भारत लौटे हैं। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट छीनने के बाद उन्हें डराया-धमकाया जाता था और इच्छा के विरुद्ध काम करवाया जाता था। उन्हें मेहनत की कमाई नहीं दी जाती थी और कई बार कम भोजन में गुजारा करना पड़ता था। युवाओं ने दावा किया कि विजय द्वारा पहले भी कई युवाओं को वहां बंधक बनाकर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed