फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   housing projects: draw of 200 flats on 5 september

हाउसिंग प्रोजेक्ट: 200 फ्लैट्स का ड्रा 5 को

Sun, 23 Aug 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
housing projects: draw of 200 flats on 5 september

सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम अंतिम स्टेज पर है। अभी इनके बचे 200 फ्लैट्स का भी ड्रा होना बाकी है। ये फ्लैट्स वे हैं जिन्हें पिछले माह होने वाले ड्रा में शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि इनके अलाटियों पर राशि बकाया थी।

विज्ञापन


ऐसे में इन 200 अलाटियों का ड्रा 5 सितंबर को निकाला जा रहा है। इसमे ईडब्ल्यूएस से लेकर वन, टू और थ्री बेड रूम के फ्लैट्स शामिल हैं। हाउसिंग बोर्ड की ओर से इन अलाटियों को 30 अगस्त तक अपना बकाया जमा करवाने का अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले दो बार राशि जमा करवाने का मौका बोर्ड दे चुका है। ये वे लोग हैं जिन्होंने बकाया राशि तो जमा करा दी है लेकिन ब्याज की राशि जमा नहीं कराई है। बोर्ड के अनुसार 200 में से 150 लोग अपनी राशि जमा करवा चुके है बाकी लोग भी इस माह के अंत तक जमा करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट का लोकापर्ण करने के लिए आ रहे हैं। साल 2008 में इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हुआ था यह प्रोजेक्ट पहले से दो साल देरी से पूरा हुआ है।

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह का कहना है कि जिन लोगों की राशि बकाया है उन लोगों को अब 30 अगस्त तक राशि जमा करवाने का अंतिम मौका दिया गया है इसके बाद जिनकी राशि जमा नहीं होगी उनकी अलाटमेंट खारिज कर दी जाएगी और इन फ्लैट्स को ओपन मार्केट में ई बोली के माध्यम से बेच दिया जाएगा।


2103 फ्लैट्स बनाए गए हैं यहां पर
सेक्टर-63 में 2108 फ्लैट्स बनाए गए हैं। इनमें 328 थ्री रूम फ्लैट हैं। जबकि 864 टू बेडरूम और 540 वन बेडरूम के फ्लैट हैं। इनके अलावा 313 यूनिट ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed