फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   housing board alloters can buy house in open market

हाउसिंग बोर्ड के अलॉटियों के लिए खास तोहफा

Thu, 15 Oct 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Oct 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
housing board alloters can buy house in open market

अगर कोई हाउसिंग बोर्ड का अलॉटी है तो भी वह भविष्य में ओपन मार्केट से हाउसिंग बोर्ड का मकान खरीद सकता है। इससे पहले हाउसिंग बोर्ड में अलॉटियों को यह सुविधा नहीं थी।

विज्ञापन


ऐसे में अब यह निर्णय होने से वह ओपन मार्केट से खरीदा मकान भी अपने नाम पर ट्रांसफर करा सकेंगे। लेकिन यह अलॉटी भविष्य में आने वाली स्कीम के ड्रॉ के लिए आवेदन नहीं कर सकता।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड की बैठक में सदस्य प्रेम कौशिक ने भी मामला उठाया कि हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को प्रशासन के किसी विभाग का अतिरिक्त चार्ज नहीं मिलना चाहिए। अतिरिक्त चार्ज मिलने के बाद जब लोग हाउसिंग बोर्ड की समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं तो वह नहीं मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य वास्तुकार की ओर से मकानों में बालकानी और बरामदों में ग्रिल लगाने की मंजूरी पर लगाई गई आपत्ति पर भी चर्चा हुई। फिलहाल मामले को पेडिंग रखा गया है। लेकिन निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर बोर्ड का वास्तुकार प्रशासन के वास्तुकार विभाग से अलग से बात करेगा।

मालूम हो कि मुख्य वास्तुकार ने बोर्ड से ग्रिल लगाने की इजाजत नहीं दी है। क्योंकि इससे कवर एरिया बढ़ जाएगा। सदस्य तरसेम गर्ग का कहना है कि अलॉटी अब ओपन मार्केट में हाउसिंग बोर्ड का मकान खरीद सकता है।


यह शर्त अब हटा दी गई है। बैठक में गैर पंजीकृत जनरल पावर अटार्नी के मामलों पर भी चर्चा हुई। इस समय शहर में लोगों के पास गैर पंजीकृत अटार्नी है जो उन्होंने मकान खरीदते समय अलॉटी से कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed