फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   House waives off garbage charges being collected in property tax

Chandigarh News: हाउस ने किया माफ, प्रॉपर्टी टैक्स में वसूला जा रहा गारबेज शुल्क

Mon, 01 Apr 2024 07:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
House waives off garbage charges being collected in property tax
पंचकूला। नगर निगम हाउस की 28 फरवरी को हुई बैठक में सोसाइटियों का गारबेज शुल्क माफ कर दिया गया, इसके बाद भी प्रॉपर्टी टैक्स में गारबेज चार्ज जोड़कर भेजा जा रहा है। इसको लेकर कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है। नगर निगम की साइट पर 700 से 1200 तक के बिल में स्टैंडिंग अमाउंट नजर आ रहा है। इसको लेकर एमडीसी के 39 और सेक्टर-20 के 150 सोसाइटियों के लोगों में रोष है। नगर निगम की तरफ से शहर के 50 हजार लोगों के बिलों में गारबेज चार्ज दिखाया जा रहा है। लोग बिना गारबेज चार्ज भरे किसी भी तरह की प्रॉपर्टी के काम की एनओसी नहीं ले सकते हैं। इसे लेकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम का कहना है कि कोड ऑफ कंडक्ट की वजह से अभी तक सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ है। इस वजह से समस्या बनी है। लोग जब भी इस टैक्स को हटाने को कहते हैं तो कर्मचारी सीधे इनकार कर देते हैं। इस कारण लोगों को गारबेज चार्ज भरना पड़ रहा है। इसे लेकर सोसाइटियों के लोग निगम दफ्तर के चक्कर भी लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जब कूड़ा नहीं उठाया तो गारबेज टैक्स क्यों दें
डाेर टू डोर गारबेज उठाने वाली गाड़ी कभी सोसाइटी में नहीं आती है। कूड़ा उठाने का काम नगर निगम की तरफ से नहीं किया गया है। इसके बाद बिल में 700 रुपये की वसूली की तैयारी पूरी तरह से निगम करने को तैयार है। इस कारण कोई भी काम बिना गारबेज टैक्स भरे नहीं होगा। यह तानाशाही पूर्ण रवैया है। - अविनाश मलिक, सेक्रेटरी, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20
विज्ञापन


लोगों के साथ धक्का कर रहा है निगम
निगम की ओर से सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के साथ धक्का किया जा रहा है। इस तरह के हालात में लोगों को परेशानी होती है। इसे लेकर नगर निगम को नोटिस दिया है। इसके बाद भी निगम की तरफ से कोई संतोषपूर्ण काम नहीं हो पाया है। इस कारण परेशानी हो रही है। हमारी मांग है कि सॉफ्टवेयर ठीक कराएं और लोगों के बिलों को माफ कराएं। इससे लोगों को कोई भी प्रॉपर्टी का काम कराने में बिल भरना पड़ रहा है। -योगिंदर क्वात्रा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से प्रस्ताव पास किया गया है। इसे जल्द ही हेड ऑफिस से ठीक कराएंगे। सॉफ्टवेयर भी कोड ऑफ कंडक्ट के बाद इसे पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed