फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   house map will pass with solar project

घर का नक्शा पास कराना है, पढ़ें काम की खबर

Sat, 17 Oct 2015 02:48 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Oct 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
house map will pass with solar project

सोलर सिटी बनाने के लिए प्रशासन अब सख्ती करेगा। ढाई सौ वर्ग फुट और इससे अधिक जगह में बने मकानों के नक्शे अब तभी पास होंगे, जब उनमें सोलर सिस्टम लगा होगा। बिल्डिंग बायलॉज के फेर में फंसे रहने वाले चंडीगढ़ वासियों के लिए इसके साथ ही एक नई शर्त और आ गई है।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की चिट्ठी के बाद प्रशासन ने फैसला किया है कि ऐसे घरों के नक्शे पास नहीं किए जाएंगे, जिनमें रूफ टॉप सोलर सिस्टम नहीं होगा। मॉडल बिल्डिंग बायलॉज के तहत यह नया सिस्टम अपनाया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी प्रोजेक्ट पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


एमओयूडी की चिट्ठी केबाद प्रशासन ने मॉडल बिल्डिंग बॉयलॉज की प्लानिंग को लगभग अंतिम रूप भी दे दिया है। बहुत जल्द नई प्रक्रिया के तहत ही घरों के नक्शे पास होने लगेंगे। वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की भी अप्रूवल लेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल देशभर में हरियाणा ने सबसे पहले इस नए सिस्टम को अपने यहां लागू किया है। वहां 500 स्क्वेयर फुट और उससे बड़े हर मकान पर सोलर सिस्टम लगाना अनिवार्य है। बिना इसके नक्शा पास ही नहीं होता। इसी कान्सेप्ट पर एमओयूडी ने मॉडल बिल्डिंग बॉयलॉज अपनाने केलिए चिट्ठी भेजी है।

यह है केंद्र की चिट्ठी

केंद्र सरकार ने जो चिट्ठी भेजी है उसमें 100 वर्ग फुट से बड़े सभी मकानों पर सोलर सिस्टम अनिवार्य करने की सलाह दी है। हालांकि हर स्टेट या यूटी अपनी इच्छा अनुसार इसका क्राइटीरिया तय कर सकते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन इस नए सिस्टम की शुरुआत 250 स्क्वेयर फुट के मकानों से करने जा रहा है। इसके बाद मकानों में सोलर वॉटर हीटर लगाना भी अनिवार्य होगा।


मॉडल बिल्डिंग बायलॉज के तहत मकानों केनक्शे सोलर सिस्टम लगाने केबाद ही पास होंगे। केंद्र सरकार के निर्देश केबाद यह नया सिस्टम चंडीगढ़ प्रशासन अपनाने जा रहा है। 250 वर्ग फुट के मकानों से इसकी शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं।
-संतोष कुमार, डायरेक्टर, चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी साइंस एंड टेकभनोलॉजी (क्रेस्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed