{"_id":"5804cda84f1c1b592c702bf7","slug":"hotel-lady-sweeper-sunita-found-purse-full-of-money-and-hands-over-to-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में सफाई करने वाली को मिला पैसों से भरा पर्स, मालिक को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में सफाई करने वाली को मिला पैसों से भरा पर्स, मालिक को लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
महिला ने युवक को लौटाया उसका पैसों से भरा पर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब परिवार से हूं, लेकिन इतना भी जानती हूं कि मेहनत की कमाई से ही बरकत होती है और पेट भी इसी कमाई से भरता है। ये कहना है उस महिला का, जिसने पैसों से भरा पर्स उसके मालिक को लौटा दिया। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है।
होटल आर.के रिजेंसी में सफाई का काम करने वाली महिला ने ईमानदारी की जो मिसाल पेश की, हर किसी ने तारीफ की। होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर रोमेश महाजन ने बताया कि यहां काम करने वाली स्वीपर सुनीता कुमारी को एक बैग मिला था। उसने यह बैग होटल के काउंटर पर दे दिया।
जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि ये बैग पुलिस विभाग में तैनात बैंड मास्टर चंद्र शेखर के लड़के का है। वह किसी की रिसेप्शन पार्टी में आया था, जिस दौरान ये गिर गया था।
विज्ञापन
रोमेश महाजन ने बताया कि उन्होंने बैग से मिले कार्ड पर लिखे नंबर पर कॉल करके चंद्रशेखर को बुलाया और बैग लौटा दिया। इस दौरान सुनीत भी मौजूद रही और चंद्रशेखर ने उसकी खूब तारीफ की।