फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel bill of Rs 19 lakh not paid, Citco will auction customer's Audi and cruise car

Chandigarh: होटल का 19 लाख का बिल था बकाया... सिटको ग्राहक की ऑडी और क्रूज कार नीलाम कर वसूलेगा पैसा

Sat, 25 Nov 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 25 Nov 2023 01:57 AM IST
सार

होटल शिवालिक व्यू के डीजीएम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने 27 अप्रैल को होटल में कमरा बुक कराया था। 23 मई 2018 को होटल में एक और कमरा बुक कराया। दोनों गेस्ट होटल के सभी बिल का भुगतान 15 जुलाई 2018 तक करते आ रहे थे। इस दौरान होटल की बकाया पेमेंट करीब 18.96 लाख रुपये हो गई।

विज्ञापन
Hotel bill of Rs 19 lakh not paid, Citco will auction customer's Audi and cruise car
CITCO - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-17 के होटल शिवालिक व्यू में दो ग्राहकों ने करीब 19 लाख रुपये का बिल नहीं चुकाया। इस कारण चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) ने उनकी महंगी गाड़ी जब्त कर ली। अब पांच दिसंबर को दोनों गाड़ियों को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन


सिटको के चीफ जनरल मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि करीब पांच साल पहले विभाग ने बिल न जमा करवाने के चलते ऑडी क्यू-3 और क्रूज गाड़ी को जब्त किया था। अब वह कोर्ट के निर्देश पर ही इनकी नीलामी कर रहे हैं। इच्छुक लोग दोनों गाड़ियों की स्थिति की जांच कर सकते हैं। वह 5 दिसंबर को होटल शिवालिक व्यू में ही इनकी नीलामी करेंगे। विभाग ने कोर्ट में अर्जी देकर ही इन गाड़ियों को अटैच किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न उम्र की सीमा हो: सुपर धावक हैं 106 साल की रामबाई, एथलेटिक्स मीट में बेटी और दोहती से करेंगी मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवालिक व्यू प्रबंधन ने दो ग्राहकों के 18.96 लाख रुपये बकाया होने के मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। इसके साथ ही होटल का बकाया चुकता नहीं होने पर कस्टमर की एक ऑडी कार समेत दो कारों को व्हील क्लैंप लगवाकर रोक लिया था। सिटको ने मामले में जिला कोर्ट के निर्देश पर दोनों कारों को अटैच करा लिया था।

2018 का है मामला, चेक दिया लेकिन खाते में नहीं थे पैसे
होटल शिवालिक व्यू के डीजीएम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने 27 अप्रैल को होटल में कमरा बुक कराया था। वह कमरे में रह ही रहे थे कि उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त लुधियाना निवासी और उसकी पत्नी-बच्चों के लिए 23 मई 2018 को होटल में एक और कमरा बुक कराया। दोनों गेस्ट होटल के सभी बिल का भुगतान 15 जुलाई 2018 तक करते आ रहे थे। इस दौरान होटल की बकाया पेमेंट करीब 18.96 लाख रुपये हो गई। कई बार कहने के बाद 6-6 लाख रुपये के तीन चेक होटल को दिए। होटल ने तीनों चेक जब बैंक में लगाए तो चेक खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने की वजह से बाउंस हो गए थे। इसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed