फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel and Restaurant Federation Clarification on Actor Rahul Bose Banana Charges Issue

अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के लिए 442 रुपये वसूलने के मामले में होटल फेडरेशन ने दी सफाई, कहा...

Wed, 31 Jul 2019 12:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 31 Jul 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Hotel and Restaurant Federation Clarification on Actor Rahul Bose Banana Charges Issue
फाइल फोटो
अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के लिए 442 रुपये वसूलने के मामले में होटल फेडरेशन ने सफाई देते हुए एक जानकारी भी दी है। होटल इंडस्ट्रीज की ऑल इंडिया लेवल पर काम करने वाली संस्था द फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी किया।
विज्ञापन


इसमें जानकारी देते हुए एफएचआरएआई के ज्वॉइंट सेक्रेटरी प्रदीप शेट्टी ने बताया कि देश का कोई भी होटल सब्जियां या फल बेचने का काम नहीं करता है। बल्कि वह अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए चार्ज लेता है। ये चार्ज सरकार द्वारा निर्धारित जीएसटी के तहत ही लिए जाते हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के एक होटल ने अभिनेता राहुल बोस को दो केले देने के एवज में उनसे 442 रुपये वसूल किए थे। राहुल का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन के एक्साइज डिपार्टमेंट ने होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसको लेकर उनका कहना है कि होटल में सब्जियां, फल बेचने का काम नहीं होता है।

हम कस्टमर को फल प्लेट और कटलरी, नैपकीन सहित अन्य कई चीजें उपलब्ध कराते हैं। हम अपने कस्टमर को बेहतर सुविधा देने के लिए सर्विस चार्ज लेते हैं। उनका कहना है कि होटल को छोड़कर नॉर्मल दुकानों में फलों पर जीएसटी नहीं लिया जाता है, लेकिन होटल में सरकार के नियमों के मुताबिक फल को परोसने पर 18 प्रतिशत जीएसटी ले सकते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed