{"_id":"5d413dea8ebc3e6cdb2e94e3","slug":"hotel-and-restaurant-federation-clarification-on-actor-rahul-bose-banana-charges-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के लिए 442 रुपये वसूलने के मामले में होटल फेडरेशन ने दी सफाई, कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के लिए 442 रुपये वसूलने के मामले में होटल फेडरेशन ने दी सफाई, कहा...
Wed, 31 Jul 2019 12:38 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के लिए 442 रुपये वसूलने के मामले में होटल फेडरेशन ने सफाई देते हुए एक जानकारी भी दी है। होटल इंडस्ट्रीज की ऑल इंडिया लेवल पर काम करने वाली संस्था द फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी किया।
इसमें जानकारी देते हुए एफएचआरएआई के ज्वॉइंट सेक्रेटरी प्रदीप शेट्टी ने बताया कि देश का कोई भी होटल सब्जियां या फल बेचने का काम नहीं करता है। बल्कि वह अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए चार्ज लेता है। ये चार्ज सरकार द्वारा निर्धारित जीएसटी के तहत ही लिए जाते हैं।

Trending Videos
चंडीगढ़ के एक होटल ने अभिनेता राहुल बोस को दो केले देने के एवज में उनसे 442 रुपये वसूल किए थे। राहुल का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन के एक्साइज डिपार्टमेंट ने होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसको लेकर उनका कहना है कि होटल में सब्जियां, फल बेचने का काम नहीं होता है।
हम कस्टमर को फल प्लेट और कटलरी, नैपकीन सहित अन्य कई चीजें उपलब्ध कराते हैं। हम अपने कस्टमर को बेहतर सुविधा देने के लिए सर्विस चार्ज लेते हैं। उनका कहना है कि होटल को छोड़कर नॉर्मल दुकानों में फलों पर जीएसटी नहीं लिया जाता है, लेकिन होटल में सरकार के नियमों के मुताबिक फल को परोसने पर 18 प्रतिशत जीएसटी ले सकते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।