{"_id":"5d08dd7c8ebc3e48c01df538","slug":"hotal-manager-alleged-olympian-jai-bhagwan-for-slapping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाद में फंसे ओलंपियन जयभगवान, होटल मैनेजर ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, एसपी को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में फंसे ओलंपियन जयभगवान, होटल मैनेजर ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, एसपी को शिकायत
Tue, 18 Jun 2019 06:20 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज जयभगवान
- फोटो : फाइल फोटो
ओलंपियन मुक्केबाज एवं अर्जुन अवॉर्डी पुलिस इंस्पेक्टर जयभगवान नए विवाद में फंस गए हैं। उन पर एक होटल के मैनेजर ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। हरियाणा के सिरसा में अनाज मंडी स्थित एक होटल में बीती रात ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी पुलिस इंस्पेक्टर जयभगवान और होटल प्रबंधक के बीच आईडी को लेकर विवाद हुआ। होटल प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। एसपी ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है।
अनाज मंडी स्थित होटल सीजी इन्न के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रात लगभग साढ़े 11 बजे जयभगवान उनके पास आए। उनके होटल में जयभगवान के नाम से 16 जून के लिए ऑनलाइन कमरा बुक किया गया था। कमरे की मांग करने वाले व्यक्ति के साथ एक महिला भी आई थी। मैनेजर ने नियमानुसार आईडी की मांग की, जिस पर जयभगवान ने अपनी आईडी दे दी, लेकिन महिला की आईडी देने से मना कर दिया।

Trending Videos
मैनेजर ने भी महिला की आईडी के बिना कमरा देने से मना कर दिया। जयभगवान ने स्वयं को पुलिस विभाग का इंस्पेक्टर बताया और उसे थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इन लोगों द्वारा होटल का रिकॉर्ड तलब किया गया और स्वयं की एंट्री पर काटा-पीटी कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने की बात कही तथा आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सभी आरोप झूठे : जयभगवान
वहीं दूसरी ओर पुलिस इंस्पेक्टर जयभगवान ने स्पष्ट किया कि उसके भाई, भाभी व फैमिली अमृतसर से आ रहे थे। उनके लिए ही उसने होटल में ऑनलाइन कमरा बुक करवाया था। कमरे के किराए के रूप में 800 रुपये भी अदा किए थे। जब वे होटल पहुंचे तो उन्होंने अपनी आईडी भी दी। लेकिन उन्हें 40 मिनट तक रिसेप्शन पर रोका गया। उन्हें रात 11 बजे के बाद कमरा न देने की बात कही गई। जब उन्होंने किराए के 800 रुपये लौटाने की बात कही, तब होटल मैनेजर ने मेरे साथ बदतमीजी की।