फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hoshiarpur police seize Thar of Instagram influencer

रील का चस्का: दौड़ती थार के बोनट पर इंस्टा इन्फ्लूएंसर ने मनाया 1M फॉलोअर्स का जश्न, अब पुलिस का एक्शन

Sat, 05 Aug 2023 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि युवती द्वारा थार पर बैठकर जो रील बनाई गई, वह दसूहा के पास नेशनल हाईवे पर बनाई गई थी। वीडियो लगातार वायरल हो रहा था। इसी वीडियो के चलते पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस कर इसका एड्रेस पता किया।

विज्ञापन
Hoshiarpur police seize Thar of Instagram influencer
चलती थार के बोनट पर बैठी इंस्टा इंफ्लूयंसर - फोटो : संवाद

विस्तार

होशियारपुर में नेशनल हाईवे पर युवती द्वारा इंस्टाग्राम रील्स बनाने के चक्कर में सभी नियमों को तार-तार करते हुए थार के बंपर पर बैठकर चलती गाड़ी में डांस किया गया था। अब पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर युवती और कार सवार अन्य लोगों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर गौरी विरदी नाम की इस इन्फ्लूएंसर की वीडियो लगातार लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही थी। वीडियो लगातार ट्रेंड किए जा रहा था, जिसके बाद हरकत में आई दसूहा पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार चालक युवती व कार में सवार अन्य व्यक्तियों पर ट्रैफिक एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि युवती द्वारा थार पर बैठकर जो रील बनाई गई, वह दसूहा के पास नेशनल हाईवे पर बनाई गई थी। उक्त वीडियो लगातार वायरल हो रही थी। इसी वीडियो के चलते पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस पर लगाया और इसका एड्रेस पता किया गया। यह गाड़ी करीबी गांव उस्मान शहीद की निकली जिसे दसूहा थाना में लाकर बॉन्ड कर दिया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत डेंजर्स ड्राइविंग सहति विभिन्न नियमों के उल्लंघन संबंधी चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed