फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hoshiarpur court sent lawrence bishnoi to three days police remand

Hoshiarpur News: होशियारपुर की अदालत में लॉरेंस बिश्नोई को किया गया पेश, पुलिस को तीन दिन का रिमांड और मिला

Tue, 19 Jul 2022 01:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 01:12 AM IST
सार

2019 में होशियारपुर के एक शराब कारोबारी के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में गैंगस्टर बिश्नोई को पूछताछ के खातिर लाया गया था और इस मामले में मलकीत सिंह गनमैन के बयान पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी धारा 307, 336 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Hoshiarpur court sent lawrence bishnoi to three days police remand
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार को होशियारपुर पुलिस ने सात दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद जेएमआईसी गुरशेर सिंह की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पंकज बेदी ने बताया कि होशियारपुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई की आवाज का परीक्षण करने के लिए अदालत से सात दिन का और पुलिस रिमांड मांगा था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 2019 में होशियारपुर के एक शराब कारोबारी के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में गैंगस्टर बिश्नोई को पूछताछ के खातिर लाया गया था और इस मामले में मलकीत सिंह गनमैन के बयान पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी धारा 307, 336 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed