{"_id":"617f294a6da6ec337e4008b0","slug":"hoshiarpur-an-atmosphere-of-mourning-in-the-village-of-martyr-jawan-manjit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर : शहीद जवान मनजीत सिंह के गांव में शोक का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर : शहीद जवान मनजीत सिंह के गांव में शोक का माहौल
Mon, 01 Nov 2021 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, होशियारपुर
अमर उजाला नेटवर्क, होशियारपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:09 AM IST
सार
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को जम्मू कश्मीर के नौशहरा सेक्टर में शहीद हुए सिपाही मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये एक्स ग्रेशिया देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
शहीद जवान मनजीत सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के नौशेरा सेक्टर में शनिवार को हुए धमाके में दसूहा के खेड़ा कोटली गांव के शहीद मनजीत सिंह उर्फ साबी (25) शहीद के पैतृक गांव में शोक का माहौल है। मनजीत छह साल पहले सेना में भर्ती हुआ था और नौशेरा में सिख लाइट इन्फेंटरी रेजीमेंट की 17वीं बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन
मनजीत के शहीद होने का समाचार जैसे ही उसके परिजनों को मिला तो माहौल गमगीन हो गया। गांव में जिसे भी पता चला वह मनजीत के घर शोक जताने के लिए पहुंच गया। शहीद के बड़े भाई अवतार सिंह ने बताया कि मनजीत छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। उन्होंने कहा कि जहां वह अपने भाई की हुई अचानक मौत से दुखी हैं वहीं शहादत पर गर्व महसूस कर रहे हैं कि वह देश के काम आते हुए अपने प्राण कुर्बान कर गया।
विज्ञापन
अवतार ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी मनजीत सिंह से बात हुई थी और उसने दिवाली पर घर आने की बात कही थी। 10 नवंबर को उसके एक मित्र की बहन की शादी थी जिसमें शरीक होने के लिए मनजीत को जाना था। लेकिन किसे पता था कि वह आएगा तो सही पर इस तरह तिरंगे में लिपट कर।
विज्ञापन
अवतार सिंह ने बताया कि गत रात्रि पुलिस थाने के एएसआई सतनाम सिंह ने उन्हें सूचना दी थी कि मनजीत जम्मू नौशेरा में हुए धमाके में घायल हो गया है। कुछ ही समय बाद, सेना के एक अधिकारी ने फोन पर उन्हें सूचित किया कि मनजीत सिंह शहीद हो गया है।
वहीं, गांव के पूर्व सरपंच जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मन ने बताया की मनजीत छह भाई-बहनों में से सबसे छोटा था उसके जाने से यहां गांव निवासियों को गर्व है वहीं परिवार के लिए यह सब से बड़ी दु:ख की घड़ी है। हम पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा जाए। दसूहा के एसडीएम रमनदीप
सिंह हीर ने बताया कि शहीद की पार्थिव देह शाम को राजौरी से जम्मू पहुंची थी जिसके चलते अब सोमवार सुबह शहीद का शव गांव लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार होगा।
शहीद मनजीत के परिवार को 50 लाख देगी पंजाब सरकार
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को जम्मू कश्मीर के नौशहरा सेक्टर में शहीद हुए सिपाही मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये एक्स ग्रेशिया देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकार नौकरी देने का एलान भी किया।
परिवार के साथ हमदर्दी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करते हुए मनजीत की तरफ से दिखाई गई समर्पित भावना उनके साथी सैनिकों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। 17 सिख रेजिमेंट से संबंधित सिपाही मनजीत सिंह जिला होशियारपुर के गांव खेड़ा कोटली (तहसील दसूहा) का रहने वाला थे। उनका अभी विवाह नहीं हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता, चार बहनें और एक भाई है।