फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Horse show from four, for the first time, horses will be able to be bought and sold in the show

हॉर्स शो चार से, पहली बार शो में खरीदे-बेचे जा सकेंगे घोड़े

Tue, 01 Nov 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Horse show from four, for the first time, horses will be able to be bought and sold in the show
चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ में चार नवंबर से हॉर्स शो शुरू हो रहा है। पहली बार हॉर्स शो में अरबी और मारवाड़ी नस्ल के घोड़े खरीदे-बेचे जा सकेंगे। सोमवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान बब्बी बादल फाउंडेशन के फाउंडर हरसुखिन्दर सिंह बब्बी बादल ने बताया कि हॉर्स शो में वार्म ब्लड, अरेबियन, जिप्सीज, मारवाड़ी, मिनिएचर पोनिज ब्रीड के घोड़े आएंगे। वहीं सात नवंबर को दुर्लभ नस्ल के घोड़ों की बिक्री होगी। यह सबके लिए एक खुली बोली होगी जिसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। नीलामी सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें एक से 20 लाख रुपये तक में घोड़ों की नीलामी हो सकती है। हॉर्स शो का उद्घाटन चार नवंबर को सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

कई राज्यों से आएंगे घुड़सवार
हॉर्स शो में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से घुड़सवार पहुंचेंगे। इनमें हैदराबाद, दिल्ली, पंजाब पुलिस, आईटीबीपी और अन्य राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी
हॉर्स शो को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न तरह के घोड़ों के इवेंट रखे गए हैं। इनमें घोड़ों के ड्रेस शो, जंपिंग शो, वाटर जंप, कीचड़ जंपिंग में घुड़सवार अपनी प्रतिभा का परिचय देते नजर आएंगे। छह नवंबर को डर्बी डे का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1100 मीटर लंबी पटरियों पर प्राकृतिक बाधाओं पर सर्वश्रेष्ठ घोड़े दौड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरबी हॉर्स शो में लेंगे भाग
हॉर्स शो में अरबी घोड़े आकर्षण का केंद्र होंगे। ये अरब देश के घोड़ों की नस्ल है। ये हॉर्स कम खाते हैं और अधिक दौड़ते हैं। वहीं मैनेच ब्रीड के घोड़े जोकि कम हाइट के होते हैं, वह बच्चों की घुड़सवारी के लिए पहुंचेंगे। इसके साथ वार्म ब्लड प्रजाति के घोड़े भी देखने को मिलेंगे।

दो घायल घोड़ों को किया स्वस्थ, दिखाएंगे जलवा
हॉर्स शो के आयोजक ने बताया कि उन्हें लावारिस हाल में बुरी तरह से घायल दो घोड़े मिले थे। इनका पहले उन्होंने इलाज करवाया और ट्रेनिंग दी। अब वे इस हॉर्स शो का हिस्सा होंगे। इनके नाम गबरू और बादशाह हैं। शो के दौरान वे जलवा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed