फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   horrible fire in mohali ivery tower, car including sfari burnt fully

मोहालीः आईवरी टावर में लगी आग, दो गाड़ियां जलकर खाक

Sat, 09 Jan 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 09 Jan 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
horrible fire in mohali ivery tower, car including sfari burnt fully

मोहाली के सेक्टर-70 आईवरी टावर रिहायशी सोसाइटी की पार्किंग में अचानक आग लग गई। हादसे में सफारी सहित दो कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। जबकि पार्किंग में ही खड़ी एक कार को मुश्किल से बचाया गया।

विज्ञापन


वहीं आग की लपटों व धुएं की चपेट में फर्स्ट फ्लोर में रहने वाले लोग भी आ गए। जिन्हें बड़ी मुश्किल से सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा गया। इनमें अस्सी साल की एक बुजर्ग भी शामिल है।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना था कि कार स्टार्ट करते समय सिलेंडर फटने से आग लगी। जबकि परिवारिक सदस्यों ने इसे सिरे से नकार दिया। फायर व पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईवरी टॉवर के ब्लॉक नंबर बी के मकान नंबर 404 के पर्किंग एरिया में लगी थी। आग पार्किंग में खड़ी सफारी कार से लगी। जिसने कुछ ही देर में पास खड़ी एक अन्य कार व एक सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया। सिलेंडर के ब्लॉस्ट होने से आग और तेज हो गई।

इसके अलावा पार्किंग में रखे सामान ने भी आग पकड़ ली। आग से ऊंची लपटें उठने लगीं। अफरातफरी मची तो ऊपरी मंजिल में रहने वाले लोग भी आ गए। इसी बीच करीब दोपहर 2:10 बजे फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद ऊपर फंसे लोगों को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा गया। इनमें एक 80 साल की बुजुर्ग भी थी।

फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, एसपी सिटी आशीष कपूर सहित कई सीनियर अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत स्थिति का जायजा लिया।

फायर सेफ्टी बने शोपीस, लोग आफत में
मौके सोसाइटी की सदस्य मीना चीमा ने बताया कि एक तो उनकी सोसाइटी में फायर सेफ्टी सिस्टम बंद पड़े हैं। जिससे आग बुझाने में दिक्कत आई। उन्होंने फायर ब्रिगेड को काफी फोन किए। लेकिन फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची। जिसने काम और बिगाड़ दिया।

चंडीगढ़ ने नहीं की मदद
अमृता पुरी ने बताया कि जब उन्होंने इलाके में आग लगी देखी वह परेशानी में आ गए। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ फायर ब्रिगेड को भी फोन किए। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

परिवार वाले उलझे लोगों व पुलिस से

जब पुलिस वाले जांच कर रहे थे तो कुछ लोगों ने कहा कि सफारी में सीएनजी किट लगी थी। गाड़ी स्टार्ट करते समय ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते ये हालत हुई। इससे परिवार के सदस्य लोगों व पुलिस से उलझ गए। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है। किसी शरारती तत्व ने लाग लगाई हो। मौके पर इलाके के पार्षद राजपूत भी मौजूद रहे। उन्होंने मुश्किल से लोगों को शांत किया।

अंजान युवक बना खतरों का खिलाड़ी
जब घर में आग लगी तो वहां से अमृत नाम का युवक गुुजर रहा था। वह जान को खतरे में डालकर वहां पहुुंच गया। वह आग में फंसे लोगों को निकालने में जुट गया। उसने घर के फर्स्ट फ्लोर में लोगों को बड़ी मुुश्किल से निकाला। इसके अलावा वहां सोसाइटी में काम करने वाले भी काम में जुट गए।


क्या कहते हैं अधिकारी
सब फायर अफसर मोहन लाल वर्मा ने कहा कि फायर ब्रिगेड को 1.53 पर फोन आया था। फायर ब्रिगेड तय समय में पहुंची। आग की वजह साफ नहीं हो पाई है। पता चला है कि फायर सेफ्टी सिस्टम पूरे नहीं थे। टीम रविवार को दोबारा फिर मौके पर जाकर सारी स्थिति का जायजा लेगी।

आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया गया। किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की वजह पता नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है।
-आशीष कपूर एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed