{"_id":"86bdb55b33d0ac642b0484658a3b1f9e","slug":"hording-removal-notice-to-political-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों के लिए नया सरकारी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों के लिए नया सरकारी फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 06 Mar 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) ने सभी राजनीतिक पार्टियों को आदेश दिया है कि वे गैरकानूनी तरीके से लगाए गए होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर्स को चौबीस घंटे के अंदर-अंदर हटा लें। वरना संबंधित पार्टी के उम्मीदवार के खर्चे में उन्हें जोड़ दिया जाएगा।
प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकाीर टीपीएस सिद्धू ने बताया चुनाव के लिए डीसी दफ्तर में विशेष कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यह चौबीस घंटे काम करेगा।
चुनाव संबंधी शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए पुलिस, एक्साइज एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की विशेष टीमें बनाई गई हैं। यह अधिकारी हर चीज पर नजर रखेगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की गई है। उनसे सहयोग देने की अपील की गई है।
इसकी योजना बनाई गई है कि ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें। वोटिंग वाले दिन पोलिंग स्टेशनों पर छाया एवं पानी की सुविधा रहेगी। सारी चुनाव प्रक्रिया पर कैमरे की नजर भी रहेेगी।
-अट्ठारह साल से अधिक उम्र वाले व्यक्ति नौ मार्च को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।
-बूथ लेवल अफसर बूथ स्तर पर वोट बनाएंगे। वोटर कार्ड में सुधार इसी दौरान होगा।
-लोग अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।
ग्राफिक
5,96,775 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, यह मतदाता खरड़, मोहाली और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से हैं, सभी मतदाताओं के पहचान पत्र बन चुके हैं। जिले में तीन लाख 16 हजार 172 पुरुष और लाख 80 हजार 603 महिला मतदाता हैं।
पहली बार वोट करने वाले होंगे सम्मानित
लोकसभा के लिए जिले में 685 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। खरड़ विधानसभा हलके में 224 बूथ, मोहाली में 221 बूथ एवं डेराबस्सी में 240 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिले के 267 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील हैं जबकि 206 पोलिंग बूथ संवेदनशील। पहली बार वोट करने वालों को प्रशस्ति पत्र,गिफ्ट हैंपर एवं कूपन देने की योजना है।
हथियार जमा कराएं, शराब ठेके रखेंगे बिक्री व स्टाक का हिसाब
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी लाइसेंसधारियों को अपने हथियार पुलिस स्टेशन या आर्म्स डीलर के यहां जमाकर रसीद लेने के आदेश दिए हैं। नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार थिंद ने बताया कि चुनाव प्रचार में शराब का प्रयोग न हो, इसलिए ठेकों से रोजाना शराब का रिकॉर्ड लिया जाएगा।
यदि किसी ठेके की सेल तीस प्रतिशत एक दम बढ़ जाती है, तो ठेके वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी। एक्साइज विभाग की टीम इननजर रखेगी।