{"_id":"b9fd64095627d8e2afe7e6bb9e03d0f4","slug":"hooda-to-revise-the-existing-signal-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को दोबारा टिकट मिले, जरूरी नहीं: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को दोबारा टिकट मिले, जरूरी नहीं: हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 May 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने मौजूदा विधायकों की टिकट में फेरबदल के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जून के पहले सप्ताह से सूबे के हर जिले में कांग्रेस वर्करों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इलाके में जो सबसे मजबूत प्रत्याशी होगा उसे पार्टी टिकट देगी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस वर्करों में जोश है। उन्होंने वर्करों को ‘लड़ेंगे-जीतेंगे’ का नया नारा दिया है। सीएम ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में काफी अंतर होता है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में गुजरात में भाजपा को लोकसभा की सारी 26 सीटें मिली लेकिन साथ हुए सात विस सीटों के उपचनुाव में तीन पर कांग्रेस की हुई। लोकसभा चुनाव नतीजों पर भी नजर डालें तो कांग्रेस 62 सीटों पर पहले या दूसरे स्थान पर रही है। सीएम ने दावा किया कि सूबे में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।