फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Seeing the crushing defeat in Lok Sabha elections BJP remembered the 100 yards plot after 9 years

लोकसभा चुनाव में करारी हार देख भाजपा को 9 साल बाद याद आए 100-100 गज के प्लॉट : हुड्डा

Wed, 12 Jun 2024 05:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Seeing the crushing defeat in Lok Sabha elections BJP remembered the 100 yards plot after 9 years
कहा-लोकसभा चुनाव में भाजपा हाफ, विधानसभा चुनाव में होगी साफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा हाफ हो गई है और विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ हो जाएगी। इसी को देखते हुए अब भाजपा को नौ साल बाद गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देने की याद आई है। जबकि 2014 में भाजपा ने इस योजना को बंद कर दिया था। हुड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने 4 लाख लोगों को प्लॉट दिए थे और 3 लाख और लोगों को चिहि्न्त किया गया था, लेकिन भाजपा ने इन लोगों की नहीं सुनी और अब गरीब हितैषी होने का ड्रामा किया जा रहा है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर इस योजना को फिर से शुरू किया जाएगा और लाभार्थी परिवारों को 100 गज के प्लॉट पर दो कमरे का पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा।
हुड्डा चंडीगढ़ स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। तमाम राज्यों के मुकाबले हरियाणा में इंडिया गठबंधन को सबसे ज्यादा 47.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस गठबंधन के वोटों में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि भाजपा का वोट 12 फीसदी घटा है। कांग्रेस ने 46 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 10 साल भाजपा ने हरियाणा में पुलिस, प्रोपेगेंडा और पोर्टल की सरकार चलाई है।
विज्ञापन


दसों लोकसभा क्षेत्रों में बढ़ा कांग्रेस को वोट बैंक
वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 18.6 फीसदी अधिक वोट मिले और भाजपा को 11.1 फीसदी कम वोट मिले। भिवानी लोस क्षेत्र में कांग्रेस को 21 फीसदी अधिक, भाजपा को 13.8 फीसदी कम वोट मिले। फरीदाबाद लोस क्षेत्र में कांग्रेस को 20.3 फीसदी अधिक तो भाजपा को 15.1 फीसदी कम वोट मिले। गुरुग्राम लोस क्षेत्र में कांग्रेस को 11.6 फीसदी अधिक, भाजपा को 10.4 फीसदी कम, हिसार लोस क्षेत्र में कांग्रेस को 33 फीसदी ज्यादा तो भाजपा को 7.9 फीसदी कम वोट मिले। करनाल लोस क्षेत्र में भी कांग्रेस को 18 फीसदी अधिक वोट मिले, जबकि भाजपा को 15.1 फीसदी कम वोट मिले। कुरुक्षेत्र लोस क्षेत्र में कांग्रेस गठबंधन को 17.9 फीसदी अधिक वोट मिले, जबकि भाजपा के 11 फीसदी वोट कम हुए। रोहतक लोस क्षेत्र में कांग्रेस के 16.4 फीसदी वोट बढ़े तो भाजपा के 11.9 फीसदी वोट कम हुए। सिरसा लोस क्षेत्र में कांग्रेस के 24.7 फीसदी वोट बढ़े तो भाजपा के 17.8 फीसदी वोट कम हुए। सोनीपत लोस क्षेत्र में कांग्रेस के 11.4 फीसदी वोट बढ़े तो भाजपा के 5.1 फीसदी वोट कम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



16 जून से जिला स्तर पर होंगे कार्यक्रम
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए जनता का धन्यवाद किया जाएगा। 16 जून से पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे और उसके बाद विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। 16 जून को सुबह 11 बजे करनाल और दोपहर बाद 3 बजे कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उसके बाद 21 जून शुक्रवार को सोनीपत और पानीपत, 22 जून को जींद और कैथल, 23 जून को अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। 28 जून को फरीदाबाद और पलवल, 29 जून को दादरी और भिवानी, 30 जून को नारनौल व रेवाड़ी, 7 जुलाई को नूंह और गुरुग्राम, 13 जुलाई को हिसार, 12 जुलाई को सिरसा और फतेहाबाद, 14 जुलाई को रोहतक और झज्जर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed