फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Congress will give secure jobs and fair salary to Skill Corporation workers

कौशल निगम कर्मियों को सुरक्षित नौकरी और उचित वेतन देगी कांग्रेस: हुड्डा

Sun, 25 Aug 2024 05:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Congress will give secure jobs and fair salary to Skill Corporation workers
हुड्डा बोले- सरकार बनने पर मौजूदा सरकार की लटकीं भर्तियों को भी करेंगे पूरा
विज्ञापन

युवा तैयारी जारी रखें, एक साल के भीतर 1 लाख भर्तियां हो जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और बहकावे के अलावा भाजपा के पास प्रदेश में अब कुछ भी नहीं बचा है। इसीलिए सत्ताधारी पार्टी कौशल निगम और भर्तियों के बारे में फर्जी वीडियो वायरल करके जनता को बरगला रही है। कौशल निगम में युवाओं के लिए ना कोई जॉब सिक्योरिटी है, ना उन्हें उचित वेतन दिया जाता, ना कोई पद, पदोन्नति मिलती, ना कोई पेपर या मेरिट बनाई जाती और ना ही आरक्षण लागू किया जाता।
हुड्डा ने एलान किया है कि कौशल निगम के तहत लगे कर्मियों को बाकायदा नीति बनाकर सुरक्षित नौकरी दी जाएगी और बेहतर वेतन की व्यवस्था की जाएगी। मौजूदा कौशल कर्मियों को एडजस्ट करने के बाद भविष्य में ठेकेदारी वाली कच्ची भर्तियों की प्रथा को बंद किया जाएगा और खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्तियां होंगी। मौजूदा सरकार की लटकी पड़ी भर्तियों को भी कांग्रेस आते ही पूरा करेगी और चयनित युवाओं को बिना देरी के नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार तुरंत 1 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसलिए युवा अभी से पेपर की तैयारी जारी रखें, क्योंकि एक साल के भीतर 1 लाख भर्तियां हो जाएंगी। भर्तियां पूरी तरह पेपर और योग्यता के आधार पर होंगी। पेपर लीक और भर्ती माफिया का जड़ से खात्मा किया जाएगा। ये तमाम कार्य बाकायदा पार्टी के घोषणापत्र में भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के अनुसार पिछली तिमाही (जनवरी से मार्च) के मुकाबले इस बार अप्रैल से जून में हरियाणा के शहरों में बेरोजगारी दर बढ़कर 11.2 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 9.5 प्रतिशत थी। यह सर्वे 15-29 आयु वर्ग के युवाओं में किया गया था। लड़कियों में बेरोजगारी ज्यादा बढ़ी है। पिछली तिमाही में जहां 13.9 प्रतिशत युवतियां बेरोजगार थीं, वहीं इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 17.2 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed