फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing: murder of student for love relation

प्रेम का दर्दनाक अंत, छात्र को मिली खौफनाक सजा

Thu, 10 Sep 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टूकलां(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टूकलां(हरियाणा) Updated Thu, 10 Sep 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
honour killing: murder of student for love relation

बीए के छात्र ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसे प्रेम करने की खौफनाक सजा मिलेगी और उसके परिजनों को मिलेगा जिंदगी भर का दर्द। दरअसल हरियाणा के फतेहाबाद/भट्टूकलां के गांव जांडवाला बागड़ में प्रेम-प्रसंग के चलते बीए प्रथम वर्ष के छात्र की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में फेंकने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


छात्र का शव बुधवार को नहराणा हेड से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक की मां कृष्णा की शिकायत पर ढिंगसरा निवासी दीपक, टोनी, किरढ़ान निवासी युवती अन्नू, रजनीश, पवन तथा अन्नू के परिवार व मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांडवाला निवासी अमित छह सितंबर को घर पर दोस्त के घर पार्टी में जाने का कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अमित की मां कृष्णा ने इसकी शिकायत भट्टू पुलिस को दी। भट्टू पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच शुरू की और अमित के दोस्त दीपक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते लड़की के परिजनों ने की थी मारपीट

honour killing: murder of student for love relation

दीपक ने बताया कि अन्नू ने फोन करके उसे बुलाया था और वह अमित को अन्नू के घर छोड़ आया था। वह स्कूल समय में अमित के साथ पढ़ती थी और दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दीपक ने पुलिस को बताया कि वह अमित को लेने दोबारा किरढ़ान गया तो वह उसे नहीं मिला। उसकी बाइक वहां खड़ी थी। पुलिस ने अन्नू से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके परिजनों ने अमित के साथ मारपीट की थी। बुधवार सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दी कि एक शव नहर में फंसा हुआ है।

पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो शव अमित का था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर डीएसपी विजय सिंह जाखड़, थाना प्रभारी जगदीश व सीन ऑफ क्राइम टीम के डॉक्टर जोगिंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

भट्टू पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में ले आई। वहां पर गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मामले में बदला गया। परिजनों की मांग पर बाद में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके जांच करेगी कि छात्र की हत्या किस चीज से गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed