फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harmeet kaur dead 25 days aftet giving poisonous injection

ऑनर किलिंग: हरमीत ने 26 दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग, आखिर टूट गईं सांसें, PGI में लगाया गया था जहर का इंजेक्शन

Mon, 11 Dec 2023 03:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 03:19 PM IST
सार

हरमीत कौर और और उसका पति गुरविंदर राजपुरा (पटियाला) के एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों ने बीते वर्ष सितंबर में प्रेम विवाह कर लिया था। इससे हरमीत के परिवार वाले खफा थे।

विज्ञापन
Harmeet kaur dead 25 days aftet giving poisonous injection
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई चंडीगढ़ के गायनी वार्ड में घुसकर जहरीला इंजेक्शन लगाने के मामले में महिला मरीज ने रविवार शाम करीब सात बजे दम तोड़ दिया। महिला मरीज की हालत बेहद नाजुक थी। वह करीब 25 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही थी। पीजीआई प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि विशेषज्ञों की टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद मरीज को नहीं बचाया जा सका है। शव को पीजीआई के शवगृह में रख दिया गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


पटियाला के राजपुरा निवासी 24 वर्षीय हरमीत कौर की किडनी पहले से ही खराब थी। चार नवंबर को उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था। सात नवंबर को उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पीजीआई में इलाज के दौरान 15 नवंबर की रात 11:05 बजे एक महिला पीजीआई के गायनी वार्ड में पहुंची और वहां भर्ती हरमीत कौर की ननद से कहा कि उसे डॉक्टर ने मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए भेजा है। इंजेक्शन लगने के बाद हरमीत की हालत बिगड़ने लगी। इसके चलते उसे वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उसकी किडनी पहले से खराब थी और इंजेक्शन लगने से हालत और खराब हो गई। ननद ने शक के आधार पर इंजेक्शन लगाने वाली महिला की तस्वीर खींच ली थी। मामला मीडिया में आया तो जांच शुरू हुई। पुलिस ने इंजेक्शन लगाने वाली महिला जसप्रीत कौर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में हरमीत कौर का सगा भाई जसमीत सिंह, रिश्तेदार बूटा सिंह और मंदीप सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, जसमीत अपनी बहन की अंतरजातीय शादी से नाराज था। गुस्से के चलते उसी ने अस्पताल में बहन हरमीत की हत्या करवाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदार बूटा सिंह से संपर्क किया। बूटा सिंह ने पेशेंट केयर का काम करने वाले मंदीप सिंह को तलाशा। आरोपियों ने हरमीत को जहरीला इंजेक्शन लगाने की योजना बनाई। इसके लिए कॉकरोच मारने वाले स्प्रे, सैनिटाइजर और नींद की दवाई से एक जहरीला इंजेक्शन तैयार किया।

पहले मंदीप यह इंजेक्शन हरमीत को लगाने वाला था लेकिन पीजीआई के गायनी वार्ड में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित होने से वह कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद उसने संगरूर की जसप्रीत कौर इंजेक्शन लगाने के लिए तैयार किया और रेकी कर उसके साथ पीजीआई पहुंचा। 15 नवंबर की रात जसप्रीत कौर इंजेक्शन लगाने में सफल हो गई लेकिन हरमीत की तबीयत बिगड़ते ही हंगामा हो गया। इसी बीच मंदीप और जसप्रीत पीजीआई से फरार हो गए।

हरमीत ने गांव के ही दूसरी जाति के युवक से की थी शादी

हरमीत कौर और और उसका पति गुरविंदर राजपुरा (पटियाला) के एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों ने बीते वर्ष सितंबर में प्रेम विवाह कर लिया था। इससे हरमीत के परिवार वाले खफा थे। खासतौर पर हरमीत का भाई जसमीत सिंह काफी गुस्से में था। वह लगातार गुरविंदर और अपनी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

बहन की हत्या के लिए जसमीत ने सात लाख रुपये की सुपारी दी थी। जसमीत इतने गुस्से में था कि उसने आरोपियों से कहा था कि बस काम पूरा होना चाहिए, वह इसके बदले दस लाख रुपये तक दे सकता है। जसमीत सिंह ने अपने रिश्तेदार बूटा सिंह के जरिए मंदीप से डील तय की थी। मंदीप को इस काम के लिए एडवांस में 50 हजार रुपये भी दिए गए थे। उसने 3,200 रुपये जसप्रीत कौर को इंजेक्शन लगाने के लिए दिए थे। अब इस मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले में हत्या की धारा जोड़ सकती है।महिला की मौत के बाद उसके पति गुरविंदर सिंह और बाकी रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed