फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honeypreet, Ram Rahim, Sunaria jail Of Rohtak

सोमवार को जेल में राम रहीम से नहीं मिल पाएगी हनीप्रीत, जानिए इसके पीछे की वजह

Sun, 10 Nov 2019 03:00 AM IST
ajay kumar मयंक तिवारी, अमर उजाला, रोहतक/सिरसा (हरियाणा)
मयंक तिवारी, अमर उजाला, रोहतक/सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Nov 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet, Ram Rahim, Sunaria jail Of Rohtak
हनीप्रीत (फाइल फोटो)

पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत जमानत पर अंबाला जेल से रिहा होने के चार दिन बाद भी गुरमीत राम रहीम से नहीं मिल पाई है। राम रहीम से सोमवार को भी उसकी मुलाकात नहीं हो पाएगी। इसकी वजह यह है कि राम रहीम से मुलाकातियों की जो सूची जेल प्रशासन के पास है उसमें हनीप्रीत का नाम नहीं है। सूत्रों के अनुसार शनिवार तक इस सूची में हनीप्रीत का नाम जुड़वाया भी नहीं गया है। 

विज्ञापन


जेल नियमों के अनुसार सजायाफ्ता कैदी से सप्ताह में एक दिन ही मिलाई होती है। राम रहीम से मिलने वालों का दिन सोमवार और गुरुवार तय है। उससे मिलने वाले 10 लोगों के नाम की सूची जेल प्रशासन के पास मौजूद है, लेकिन उसमें हनीप्रीत का नाम नहीं है। राम रहीम से जेल में मिलने वालों की सूची में उसकी मां नसीब कौर, पत्नी हरजीत कौर, बेटा जसमीत, बेटी अमन प्रीत व चरन प्रीत, तीन अलग-अलग वकीलों के ही नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


जेल सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत ने शुक्रवार को जेल प्रशासन से राम रहीम से मिलने की अनुमति मांगी थी, जिसे जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया है। क्योंकि जेल मैनुअल के हिसाब से राम रहीम की मिलाई वाली सूची में हनीप्रीत का नाम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी जानें..

  • 25 अगस्त 2017 को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया था।
  • 28 अगस्त 2017 को सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनारिया जेल में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी।
  • सजा सुनाने के बाद पंचकूला, सिरसा के अलावा पंजाब के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई थी। जिसमें 200 से अधिक लोग घायल हुए थे और 40 लोग मारे गए थे।
  • इन सबके पीछे हनीप्रीत का दिमाग माना जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने हनीप्रीत को आरोपी बनाया था और उस पर देशद्रोह की धारा के तहत मामला दर्ज किया था।
  • हनीप्रीत सहित 45 अन्य लोगों के ऊपर लगा देशद्रोह का मुकदमा हट गया है, जिसके बाद बुधवार से वह जमानत पर है।

आखिरी बार हेलीकॉप्टर में राम रहीम से मिली थी हनीप्रीत
करीब 27 माह पहले सीबीआई कोर्ट से दोषी करार देने के बाद हनीप्रीत हेलीकॉप्टर से राम रहीम के साथ सुनारिया तक आई थी। फैसला आने के बाद हुई हिंसा में आरोपी बनाने के बाद वह पुलिस से बच कर भाग गई थी। राम रहीम उसे मुंहबोली बेटी मानता है। हनीप्रीत ने राम रहीम की फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम भी किया है। 

केवल दो घंटे ही कार्यक्रम आयोजित कर पाएगा डेरा

सिरसा जिला पुलिस प्रशासन ने कुछ शर्तों पर डेरा सच्चा सौदा को 12 नवंबर को शाह मस्ताना के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजन की मंजूरी दे दी है। एसपी ने बताया कि डेरे को दोपहर 12-2 बजे तक समारोह करने की अनुमति दी है। डेरे ने कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से करीब 40 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की है। 

डेरे को कार्यक्रम में आने वाली सभी बसों के नंबरों का रिकार्ड पुलिस को उपलब्ध करवाना होगा। साथ ही इंट्री गेट पर आने-जाने वालों की वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रशासन ने एक कंपनी फोर्स फतेहाबाद जिले से भी मंगाई है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा में पिछले कई दिनों से शाह मस्ताना का जन्मदिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। 

हनीप्रीत के जमानत से छूटकर डेरे में आने के बाद यह गतिविधियां और तेज हो गई हैं। शनिवार को डेरे की वाइस चेयरपर्सन विपासना व शोभा एसपी विजय प्रताप सिंह से मिलने एसपी कार्यालय पहुंचीं। दोनों ने करीब आधा घंटे एसपी विजय प्रताप सिंह से मुलाकात की।

बाहर आने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि डेरे में पिछले साल की तरह इस साल भी सामान्य तरीके से शाह मस्ताना का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। हालांकि, दोनों ने मीडिया से कम ही बात की और गाड़ी में बैठकर चली गईं। 

हनीप्रीत ने आज भी नाम चर्चा में भाग लिया 

हनीप्रीत शाम को भी नाम चर्चा में शामिल हुई। हनीप्रीत की सुरक्षा को लेकर उसके मकान के बाहर डेरे की प्राइवेट सिक्योरिटी के जवान तैनात हैं।

छह जगहों पर लगेंगे नाके, शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे डेरा प्रेमी 
पुलिस ने 12 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर 6 जगहों पर नाके लगाने का फैसला किया है। सुरक्षा के मद्देनजर एक कंपनी फतेहाबाद से बुलाई गई है। इसमें 70 पुरुष जवान और 20 महिला पुलिस होंगी। साथ ही एक कंपनी को सतर्क पर रखा गया है।

डेरा प्रेमियों को बाजेकां मोड़ से डेरे की ओर भेजा जाएगा। शहर में इंट्री नहीं करने दी जाएगी, क्योंकि इसी दिन सिखों के प्रथम गुरु श्री नानक देव जी का प्रकाशोत्सव भी है। इसलिए शहर के गुरुद्वारों में प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा।

विपासना इंसां और शोभा इंसां 12 नवंबर के कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगने आई थीं। उन्हें 12 से 2 बजे तक समारोह करने की अनुमति दी है। लॉ एंड आर्डर का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने भी पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा, लेकिन उन्हें शाम चार बजे तक डेरे से चले जाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। - विजय प्रताप सिंह, एसपी सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed