फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honeypreet may meet Deramukhi Gurmeet in Sunaria jail today

जेल में आज डेरामुखी गुरमीत राम रहीम से मिल सकती है हनीप्रीत, कानूनी अड़चनें खत्म

Thu, 14 Nov 2019 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा मयंक तिवारी, रोहतक
मयंक तिवारी, रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet may meet Deramukhi Gurmeet in Sunaria jail today

पंचकूला हिंसा की आरोपी व डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत वीरवार को सुनारिया जेल में मुलाकात कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, हनीप्रीत की गुरमीत राम रहीम से मुलाकात में आड़े आने वाली कानूनी अड़चनों को दूर कर लिया गया है। 

विज्ञापन


हनीप्रीत के अंबाला जेल से जमानत पर बाहर आने के 8 दिन बाद बुधवार को दो वकीलों गुरदास और हरीश ने गुरमीत राम रहीम से सुनारिया जेल में मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को हनीप्रीत की गुरमीत से मुलाकात के लिए आवेदन किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 6 नवंबर को जमानत मिलने और अंबाला जेल से रिहा होने के बाद से हनीप्रीत सिरसा डेरे में रह रही है। इस दौरान वह डेरे में होने वाली नाम चर्चा में भाग लेती रही है। मंगलवार को मनाए गए डेरे के संस्थापक शाह मस्ताना के जन्मदिन के कार्यक्रम में वह गुरमीत राम रहीम के परिवार के साथ देखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हनीप्रीत के रिहा होने के बाद से ही उसकी गुरमीत से मुलाकात के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन नियमानुसार उसकी मुलाकात नहीं हो सकती थी। जेल में राम रहीम से मुलाकात करने वालों में राम रहीम के परिवार वालों के 10 लोगों का ही नाम है। इसमें हनीप्रीत का नाम नहीं था। सूत्रों का कहना है कि अब यह अड़चन दूर कर दी गई है। जेल मैनुअल के अनुसार हनीप्रीत वीरवार या सोमवार को राम रहीम से 20 मिनट तक मुलाकात कर सकती है।

आज सुनारिया जेल के दौरे पर एडीजी

एडीजी कुलदीप सिहाग वीरवार को सुनारिया जेल का दौरा करने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि एडीजी का दौरा हनीप्रीत की राम रहीम से संभावित मुलाकात के संबंध में ही है। हालांकि, जेल प्रशासन इस मामले को गोपनीय रख रहा है। बताया जा रहा है कि एडीजी जेल की सुरक्षा व अन्य बिंदुओं का निरीक्षण करने आ रहे हैं। पुलिस इस दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं चाहती है। ऐसे में पूरे सिस्टम पर नजर है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed