फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home minister will be equipped with intelligence report

खुफिया जानकारी से लैस रहेंगे गृहमंत्री अनिल विज, सीक्रेट रिपोर्ट भी पहुंचेगी पास

Sun, 17 Nov 2019 03:17 PM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Home minister will be equipped with intelligence report
अनिल विज (फाइल फोटो)

हरियाणा में गृह मंत्री बनते ही छापेमारी का सिलसिला शुरू कर चुके अनिल विज प्रदेश की खुफिया जानकारी से लैस रहेंगे। राजनैतिक खुफिया जानकारी भी अनिल विज तक पहुंचेगी। मसलन साझा सरकार में कौन पूरी निष्ठा से जुड़ा है और कौन मौका तलाश रहा है यह सारी जानकारी होम मिनिस्टर के पास पहुंचेगी। अभी तक यह सारी जानकारी सीआईडी शाम के समय चीफ मिनिस्टर को देती आई है। हरियाणा में सरकारी तंत्र में सीआईडी की भूमिका किसी से छिपी नहीं है।

विज्ञापन


पिछली सरकारों में सरकार को धरना-प्रदर्शन से लेकर विरोध की राजनीति करने वालों के मंसूबे तक सीआईडी के माध्यम से पता चलते रहे हैं। यही कारण है कि होम कभी भी मुख्यमंत्री से अलग नहीं होता था, लेकिन इस बार स्थितियां दिलचस्प होंगी। सूबे की कानून व्यवस्था से लेकर नशे के कारोबार और आतंकी गतिविधियों तक की जानकारी सबसे पहले विज के पास  पहुंचेगी। जिसके बाद ही उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन


सूबे में पुलिस एक ऐसा महकमा है जो सरकार की छवि को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। थानों में पनप रहा भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में विज की छवि को देखते हुए जनता सीधे विज के दरबार में पहुंचेगी। चूंकि सीआईडी पुलिस का ही हिस्सा है। इसलिए सीआईडी की निष्ठा भी होम मिनिस्टर के प्रति होगी। हरियाणा में सीआईडी पुलिस का एक हिस्सा है। सीआईडी का बजट भी डीजीपी के माध्यम से ही तय होता है। बजट की मांग भी डीजीपी के माध्यम से ही सरकार को जाती है। ऐसे में तकनीकी तौर पुलिस होम का हिस्सा है और सीआईडी पुलिस का।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएस के माध्यम से होम मिनिस्टर को जाएंगी फाइलें

हरियाणा में पुलिस के क्लास वन अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार सीएम का होता है। अब यह फाइलें एसीएस होम के माध्यम से होम मिनिस्टर के पास होती हुई सीएम के पास जाएंगी। लिहाजा विज भी अपनी चलाने से नहीं चूकेंगे। हालांकि उनका कहना है कि मुझे जो भी अधिकारी मिलेगा मैं काम करवा लूंगा।

किसके प्रति होगी निष्ठा
सीआईडी चीफ की निष्ठा भी यहां पर देखने लायक होगी। अंतत: मुख्यमंत्री की पावर सुप्रीम है। सीआईडी के पास अत्यंत खुफिया जानकारी होती है। जिसमें से कुछ जानकारी लिखित में और कुछ मौखिक होती है। इसीलिए सीआईडी चीफ का सीएम ने मिलना लगा रहता है। सरकार में नए समीकरणों के बाद सीआईडी चीफ कौन होगा इस पर भी दारोमदार टिका रहेगा।

मैं अपना काम पूरी निष्ठा से करूंगा। सीएम साहब ने मुझ पर भरोसा जताया है। तो सभी विभाग अच्छे से चलाकर सरकार को मजबूत करूंगा।
अनिल विज, होम मिनिस्टर, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed